
Bajaj Housing Finance: बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर में आ सकती है बड़ी गिरावट, ब्रोकरेज ने दिया 110 रुपये का टारगेट!
AajTak
Bajaj Housing Finance share Target: ब्रोकरेज HSBC ने बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड पर कवरेज शुरू किया है, और अब इसके टारगेट प्राइस को घटाकर 110 रुपये प्रति शेयर कर दिया है.
पिछले महीने ही चर्चित NBFC बजाज हाउसिंग फाइनेंस की शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई. निवेशकों को लिस्टिंग के मौके जोरदार मुनाफा हुआ था, उसके बाद भी शेयर में कई दिनों तक तेजी जारी रही. लेकिन अब अनुमान लगाया जा रहा है कि शेयर की चाल पर ब्रेक लग सकता है.
ब्रोकरेज फर्म HSBC ने Bajaj Housing Finance के शेयर को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है. जिसमें अनुमान लगाया गया है कि शेयर में आगे चलकर 27 फीसदी की गिरावट आ सकती है.
बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर में 27% गिरावट संभव
दरअसल, ब्रोकरेज HSBC ने बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड पर कवरेज शुरू किया है, और अब इसके टारगेट प्राइस को घटाकर 110 रुपये प्रति शेयर कर दिया है. यह बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर के 3 अक्टूबर को बीएसई पर बंद भाव से 27 प्रतिशत कम है.
वहीं 4 अक्टूबर को बजाज हाउसिंग फाइनेंस का शेयर BSE पर कारोबार के अंत में मामूली तेजी के साथ 150.65 रुपये पर बंद हुआ. यह लिस्टिंग डे 16 सितंबर को शेयर के क्लोजिंग प्राइस से 8.6 प्रतिशत कम है. हालांकि शेयर अपने आईपीओ प्राइस 70 रुपये से 115 फीसदी ज्यादा है.
ब्रोकरेज ने कहा कि बजाज हाउसिंग फाइनेंस की मौजूदा वैल्यूएशन वित्त वर्ष 2026 के लिए प्राइस-टू-बुक वैल्यू का 5.5 गुना और वित्त वर्ष 2026 के लिए प्राइस-टू-अर्निंग्स का 44 गुना है. यह कंपनी के एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) और आय में वृद्धि की उम्मीदों को दर्शाता है.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











