
Babar Azam Pak vs Eng Final T20 World Cup: 'कुदरत के निजाम' पर बाबर को है पूरा भरोसा, वर्ल्ड कप फाइनल से पहले क्या बोल गए
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मैच रविवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में खेला जाएगा. इस मैच से पहले पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने 'कुदरत का निजाम' ट्रेंड पर बड़ा बयान दिया. साथ ही कहा कि उन्हें इस पर भरोसा है...
Babar Azam Pak vs Eng Final T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी. उसने अपने शुरुआती दो मैच गंवा दिए थे. जिम्बाब्वे से तक हार झेलनी पड़ी थी. उसके बाद जिस तरह से पाकिस्तान टीम ने पहले सेमीफाइनल और अब फाइनल में जगह बनाई है, उसको लेकर 'कुदरत का निजाम' काफी ट्रेंड कर रहा है.
पाकिस्तान टीम को वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच खेलना है. यह खिताबी मुकाबला रविवार (13 नवंबर) को मेलबर्न में खेला जाएगा. इस मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने इसी 'कुदरत का निजाम' पर एक बड़ा बयान दिया है.
'हमारा विश्वास ही यही है कुदरत का निजाम'
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार ने बाबर से पूछा कि क्या सच में कुदरत का निजाम है और उसी के दम पर पाकिस्तान यहां तक पहुंची है क्या? क्या बाबर इस पर विश्वास करते हैं? इसके जवाब में बाबर ने कहा कि हां उन्हें 'कुदरत के निजाम' पर पूरा भरोसा है. यह यकीन हर बार बढ़ता ही जाता है.
बाबर ने कहा, 'सर, हमारा विश्वास ही यही है. अल्लाह हमें मौका देता है और हमारे हाथ में एफर्ट है. हम एफर्ट करते हैं. हम कोशिश करते हैं कि हम अपना बेस्ट दें. अल्लाह ने हमें मौका दिया, जिसे हमने अच्छे से पकड़ा. यकीन तो हमारा हर बार होता है. कुछ ज्यादा ही होता है.'
Intensity 🆙 🔥 Preparing for the Sunday finale 🏟️💪#WeHaveWeWill | #T20WorldCup pic.twitter.com/CiUUSMzfOA

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












