
Baba Ramdev Health Tips: सफलता और सेहत के लिए जरूरी है डिजिटल फास्टिंग... बाबा रामदेव ने बताया
AajTak
Baba Ramdev Health Tips: योग गुरु स्वामी रामदेव ने लोगों को पेट के साथ ही दिल और दिमाग की सेहत के लिए डिजिटल उपवास करने की सलाद दी. उन्होंने बताया कि इससे इंसान सेहतमंद जिंदगी जी सकता है.
Baba Ramdev Health Tips: आपने शरीर को स्वस्थ रखने और वजन कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग के बारे में तो खूब सुना होगा लेकिन क्या आपने डिजिटल फास्टिंग के बारे में सुना है. योग गुरु बाबा रामदेव ने हाल ही में बाब रामदेव ने एजेंडा आजतक 2025 के मंच पर ने युवाओं को डिजिटल फास्टिंग, मानसिक संतुलन और फिजिकल फिटनेस को लेकर अहम सलाह दी.
पेट, दिल और दिमाग को आराम दीजिए
उन्होंने कार्यक्रम में कहा, 'हल्का खाना खाओ. मोबाइल से कुछ घंटे दूर रहो. इंटरमिटेंट फास्टिंग करो और डिजिटल फास्टिंग भी करो. रात को 8 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक कम से कम 10–12 घंटे की डिजिटल फास्टिंग करो और मोबाइल से दूर रहो. दुनिया के जितने भी बड़े लोग हैं वो मोबाइल से कम से कम 8 से 10 घंटे दूर रहते हैं.'
मेंटल हेल्थ का ध्यान दें
उन्होंने कहा, 'दुनिया के बड़े-बड़े लोग यही करते हैं. कम से कम आठ से 10 घंटे मोबाइल से दूर रहते हैं. आप अपने लिए भी वक्त दो. थोड़ा सोचने या कुछ करने के लिए वक्त दो. फिजिकल फिटनेस के साथ मेंटल और इमोशनल फिटनेस बहुत जरूरी है. फिजिकल डिफिशिएंसी (शरीर में दिक्कत) की तरह ही लोगों में मेंटल डिफिशिएंसी से भी मुक्ति पाना जरूरी है जो लोगों में बढ़ रही है.'
उन्होंने कहा कि मैं तो इतने सालों से कह रहा हूं कि उपवास जरूरी है. पेट, दिल और दिमाग तीनों को फुर्सत दो. डिजिटल फास्टिंग 10 घंटे की होनी चाहिए जिसमें आप सभी प्रकार के डिजिटल माध्यम से दूर रहें. यह दिमाग की फास्टिंग होगी और इंटरमिटेंट फास्टिंग हेल्थ के लिए है. दिन में एक बार खाएं. वाणी का भी उपवास करें जिसके लिए मौनव्रत रखें.

Tata Sierra मार्केट में वापसी कर चुकी है. इस कार के प्रति लोगों की दीवानगी साफ दिख रही है. कार को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, लेटेस्ट जानकारी कार से जुड़े एक्सीडेंट की है. टेस्ट ड्राइव के दौरान इस कार का खतरनाक एक्सीडेंट हुआ. कार ऑटोरिक्शा और बाइक्स से टकराते हुए 20 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई.

सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की कक्षा 8 की किताबों में न्यायपालिका से जुड़े अध्याय को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने कहा कि अध्याय विशेषज्ञ समिति की मंजूरी के बिना प्रकाशित नहीं होगा और सरकार को एक सप्ताह में विशेषज्ञों की समिति बनाने का निर्देश दिया. कोर्ट ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों पर भी चेतावनी दी है और कहा कि विदेश में बैठे लोग भी कानून के दायरे में आएंगे.

चीनी-कनाडाई इतिहासकार जियांग शुएछिन का 2024 में दिया गया एक लेक्चर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसकी वजह यह है कि उनके कुछ भू-राजनीतिक अनुमान मौजूदा घटनाओं से मिलते-जुलते दिखाई दे रहे हैं. खासकर डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी और अमेरिका-ईरान टकराव को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणी अब चर्चा का विषय बन गई है.










