
BA में फेल हुई तो घर नहीं पहुंची कॉलेज छात्रा, सुनाई ऐसी कहानी कि दो दिन तक परेशान रहे घरवाले
AajTak
BA फर्स्ट ईयर में फेल होने के बाद 17 साल की छात्रा ने फोन कर परिजनों को हैरान कर देने वाली कहानी सुनाई और मदद की गुहार लगाई. उधर, वह इंदौर से बस पकड़कर उज्जैन घूमने निकल गई. पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो लड़की की पोल खुल गई.
मध्यप्रदेश के इंदौर में बेचलर ऑफ आर्ट (BA) फर्स्ट ईयर में फेल होने के बाद 17 साल की छात्रा ने खुद के अपहरण की कहानी रच डाली. इंदौर से उज्जैन पहुंची छात्रा ने खुद घरवालों को फोन पर अपने अपहरण के बारे में बताया. पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो लड़की की पोल खुल गई.
बाणगंगा क्षेत्र के पुलिस थाना प्रभारी ने बताया, शुक्रवार रात को लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी का अपहरण हो गया है. पिता ने बताया था कि बेटी कोचिंग के लिए गई थी. लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटी. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
उज्जैन में मिली छात्रा पुलिस ने बताया कि लड़की ने अपने अपहरण की झूठी साजिश रची थी. उसने अगले दिन शनिवार को अपने पिता को फोन कर बताया कि उसका अपहरण हुआ है. उसे आकर बचा लिया जाए. जिसके बाद उन्होंने इसके बारे में पुलिस को बताया. पुलिस लोकेशन ट्रैस करके उज्जैन पहुंची और उसे वहां से ढूंढ निकाला.
पूछताछ में सुनाई झूठी कहानी लड़की ने बताया कि जब वह रिक्शे से घर जा रही थी. तभी रास्ते में रिक्शा चालक ने उसे किसी तरह बेहोश कर दिया. उसे जब होश आया तो उसने अपने आप को एक खेत में पाया. लड़की के बात करने के तरीके पर पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की. इसके बाद लड़की ने सब सच-सच बता दिया.
फिर सुनाई असली स्टोरी
लड़की ने बताया कि बीए फर्स्ट ईयर में फेल होने के कारण वह घर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई थी. इसलिए वह उज्जैन चली गई. वहां उसने महाकाल के दर्शन भी किए. पुलिस को उसके बैग से इंदौर-उज्जैन बस का टिकट मिला. पुलिस ने बताया कि फेल होने के डर से उसने यह सब किया, जिसके बाद पुलिस ने काउंसलिंग उसे उसके परिवार को सौंप दिया.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







