
Azamgarh Bypoll Results: आजमगढ़ में बरकरार रहेगा यादव परिवार का जादू या निरहुआ पड़ेंगे भारी, उपचुनाव के नतीजे आज
AajTak
Azamgarh Bypoll Results: आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे. ये सीट सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के विधानसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद इस्तीफे से रिक्त हुई थी.
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफे से रिक्त हुई आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव हुआ. आजमगढ़ सीट के उपचुनाव में 23 जून को मतदान हुआ था. आज वोटों की गिनती होनी है. सपा, यादव परिवार का गढ़ मानी जाने वाली आजमगढ़ सीट बचा पाती है या भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ बाजी मार ले जाएंगे, पिक्चर थोड़ी देर में स्पष्ट हो जाएगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










