
Avesh Khan का Team India में सेलेक्शन, परिवार में मनाया गया जश्न
AajTak
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में तेज गेंदबाज आवेश खान के सलेक्शन पर इंदौर में जमकर जश्न मना. इंदौर में आवेश के घर के बाहर जमकर आतिशबाजी हुई. परिवार को बधाई देने के लिए लोगों के आने के तांता लगा रहा. परिवार ने केक काटकर अपनी खुशी का इजहार किया. आवेश आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हैं. लीग के इस सीजन में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और 16 मैच में 24 विकेट अपने नाम किए थे और वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे थे. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












