
Attack on Israel: स्वतंत्रता दिवस पर इजराइल में आतंकी हमला, तीन की मौत; हेलिकॉप्टर से की जा रही हमलावरों की तलाश
AajTak
इजराइल में पिछले कुछ हफ्तों में आतंकी हमले बढ़े हैं. एलाद में हमले के बाद पुलिस ने हमलवरों की तलाश शुरू कर दी है. नाकाबंदी कर दी गई है. इसके अलावा हेलिकॉप्टर को भी सर्च ऑपरेशन में लगाया गया है. उधर, इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने कहा, हम आतंकवादियों और उनकी मदद करने वालों को पकड़ेंगे और उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी.
इजराइल के एलाद में गुरुवार को आतंकी हमले में तीन की मौत हो गई. जबकि 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह हमला ऐसे वक्त पर हुआ जब गुरुवार को इजराइल अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा था. इजराइल में पिछले कुछ हफ्तों में आतंकी हमले बढ़े हैं.
चश्मदीदों ने बताया कि दो आतंकियों ने सेंट्रल पार्क में कुल्हाड़ी और चाकू से कई लोगों पर हमला किया. घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने यह पुष्टि की है कि यह आतंकी हमला था. यह हमला स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम खत्म होने के बाद हुआ. जिस वक्त हमला हुआ, पार्क में लोग छुट्टी मना रहे थे.
आतंकियों को हमले की कीमत चुकानी पड़ेगी- पीएम बेनेट
उधर, पुलिस ने हमलवरों की तलाश शुरू कर दी है. नाकाबंदी कर दी गई है. इसके अलावा हेलिकॉप्टर को भी सर्च ऑपरेशन में लगाया गया है. उधर, इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने गुरुवार को सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की. इसके बाद उन्होंने कहा, हम आतंकवादियों और उनकी मदद करने वालों को पकड़ेंगे और उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. तेल अवीव पर हमले, कब्जे वाले वेस्ट बैंक में सैन्य अभियान और यरूशलेम के सबसे संवेदनशील पवित्र स्थल पर हिंसा के बाद से हाल ही में इजराइल और फिलिस्तीन के बीच तनाव बढ़ा है.
इजराइल पुलिस ने बताया कि दो लोगों ने इस हमले को अंजाम दिया है. पुलिस ने बताया कि अभी भी आतंकियों की तलाश की जा रही है. इसके अलावा सभी संदिग्ध वाहनों की तलाश की जा रही है. उधर, आतंकी संगठन हमास ने इस हमले की तारीफ की है और इसे यरूशलेम में हिंसा से जोड़ा है. हमास की ओर से कहा गया, अल-अक्सा मस्जिद के हमलावरों को बख्शा नहीं जा सकता. अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने इजराइल पर हुए इस आतंकी हमले की निंदा की है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









