
Atrangi Re motion poster out: प्यार के पागलपन को दिखाने आ रहे हैं अक्षय कुमार-सारा अली खान, कल रिलीज होगा ट्रेलर
AajTak
फिल्म के मोशन पोस्टर बताते हैं कि ये मूवी प्यार के पागलपन के बारे में है. मूवी के मोशन पोस्टर्स काफी कलरफुल हैं. तीनों स्टार्स की फिल्म से झलक दिखाई गई हैं. मोशन पोस्टर देख फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर है. उनसे मूवी के ट्रेलर का इंतजार नहीं हो पा रहा है. इस मूवी का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है.
अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष स्टारर मूवी अतरंगी रे के मोशन पोस्टर आउट हो गए हैं. इसी के साथ फिल्म के ट्रेलर रिलीज की अनाउंसमेंट भी हो गई है. तीन बड़े सितारों से सजी इस फिल्म का ट्रेलर 24 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा.
More Related News













