
ATM फ्रॉड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, आरोपी पर दर्ज थे 16 केस, 17 कार्ड भी बरामद
AajTak
हरियाणा में पुलिस ने एटीएम फ्रॉड के मास्टरमाइंड जयवीर को पकड़ने में सफलता हासिल की है. आरोपी के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में फर्जीवाड़ा के 16 केस दर्ज थे और तीन आरोपियों से कुल 17 कार्ड भी बरामद हुए हैं.
हरियाणा की एटीएम फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन सेल ने दो अलग-अलग मुकदमों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनसे 17 एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं. अब इन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से रिमांड हासिल कर पूछताछ की जा रही है.
स्टेट क्राइम ब्रांच ने जानकारी देते हुए बताया कि एंटी फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन सेल यमुना नगर ने एटीएम फ्रॉड के मास्टरमाइंड जयवीर सिंह को बुधवार शाम गिरफ्तार किया था. आरोपी पर तीन अलग अलग राज्यों में 16 केस दर्ज हैं.
इसके अलावा एंटी फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन सेल रोहतक ने एटीएम फ्रॉड में लिप्त दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी पहले ही अन्य केस में जेल में बंद थे और ज़मानत पर बाहर आये हुए थे. एक आरोपी पर 3 राज्यों में केस दर्ज है.
हरियाणा पुलिस के नोडल अफसर अमित दहिया ने बताया कि एंटी फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन सेल यमुनानगर ने दिल्ली निवासी आरोपी जयवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है.
जनवरी महीने में गांधी नगर के रहने वाले रणवीर सिंह ने यमुना नगर पुलिस थाने में शिकायत दी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका एटीएम बदल दिया. जब वह घर आए तो पता चला कि उनके खाते से किसी ने करीब 90 हजार रुपए निकाल लिए हैं.
यह केस हरियाणा में राज्य अपराध शाखा में एटीएम फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन सेल को सौंपा गया जिन्होंने फोटो और वीडियो के आधार पर दोबारा से तफ्तीश शुरू करते हुए आरोपी जयवीर सिंह को दिल्ली के सुल्तानपुरी से गिरफ्तार कर लिया है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









