
Atal Pension Yojana: पति-पत्नी को 10,000 रुपये महीने पेंशन! जानें सरकार की ये स्कीम
AajTak
सरकारी पेंशन स्कीम 'अटल पेंशन योजना' से जुड़कर पति-पत्नी दोनों 10 हजार रुपये महीने तक पेंशन उठा सकते हैं. इसकी फुल गारंटी सरकार देती है. अगर बुढ़ापे में आपको हर महीने 5 हजार रुपये, और आपकी पत्नी को भी 5 हजार पेंशन मिले तो फिर आर्थिक तौर पर बड़ी राहत मिल जाएगी. सबसे खास बात यह है कि अगर आपकी उम्र 40 साल से ज्यादा है तो फिर इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे. इसलिए अगर आपकी उम्र 40 साल से कम है, तो फिर बुढ़ापे में आमदनी के लिए Atal Pension Yojana में निवेश कर सकते हैं. कोई भी भारत का नागरिक इस योजना का लाभ ले सकता है और अधिकतम 5000 रुपये तक पेंशन उठा सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए देखिए ये वीडियो.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












