
Astro Tips: यदि अपनी बात कहने में होता है संकोच, तो करें ये उपाय
AajTak
यदि आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी है. आप 10 लोगों के सामने अपनी बात नहीं रख सकते या भीड़ में खड़े होकर बोल नहीं पाते या इंटरव्यू में अपने आपको को पूरी तरह साबित न कर पाते हों यानि आत्मविश्वास की कमी महसूस होती हो तो ज्योतिषी प्रवीण मिश्र की सलाह के मुताबिक, मंगलवार के दिन व्रत रखें, लाल रंग के कपड़े पहनें, हनुमान मंदिर में सिंदूर अर्पित करें, हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाल फल और लाल मिठाई का भोग हनुमान जी को लगाएं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











