
Assam Meghalaya Border Firing: मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान, सीबीआई करेगी जांच
AajTak
असम-मेघालय सीमा पर हुई फायरिंग में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मुआवजे का ऐलान कर दिया है. साथ ही इस केस की जांच के लिए हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस के नेतृत्व में एक आयोग का गठन कर दिया है. असम सरकार की ओर से इस केस की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है.
असम और मेघालय के बीच सीमा विवाद को लेकर मंगलवार को हुई फायरिंग में 6 लोगों की मौत हो गई. असम सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है. असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि जिले के एसपी का ट्रांसफर कर दिया गया है और स्थानीय पुलिस व वन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. अब इस केस की जांच सीबीआई करेगी. असम सरकार ने हाई कोर्ट के एक रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में कमीशन का गठन कर दिया है. ये आयोग तीन महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगा.
इस घटना में मरने वाले मेघालय के 5 लोग और एक फॉरेस्ट गार्ड शामिल है. मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा असम सरकार की ओर से दिया जाएगा. घटना कोई बड़ा रूप न ले ले, इसलिए मेघालय सरकार ने एहतियातन 7 जिलों में 48 घंटे तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी है.
फिलहाल वाहनों की मेघालय में एंट्री पर बैन
नुमल महट्टा जिले के एसपी ने बताया कि फिलहाल एहतियात के तौर पर असम और अन्य राज्यों के माल वाहक और बसों जैसे वाहनों को मेघालय में प्रवेस करने से रोक दिया गया है. मेघालय नंबर प्लेट वाले वाहनों को अनुमति दी जा रही है.
क्या था पूरा मामला

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








