
Asia Cup 2025: 'भेदभाव हो रहा है...', श्रेयस अय्यर के टीम में ना होने पर भड़के दिग्गज, बोले- उनके साथ गलत हुआ
AajTak
Shreyas iyer omission: एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान मंगलवार (19 अगस्त) को हुआ. इस टीम में श्रेयस अय्यर का नाम नहीं था. जिसे देखने के बाद कई पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर्स का गुस्सा फूट पड़ा.
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है. वहीं, उपकप्तानी का भार शुभमन गिल को मिली है. टीम में श्रेयस के ना होने से पूर्व भारतीय ओपनर कृष्णमाचारी श्रीकांत, अभिषेक नायर और रविचंद्रन अश्विन जैसे कई बड़े दिग्गज चयन समिति पर जमकर बरस पड़े.
अय्यर के साथ पक्षपात क्यों हुआ, श्रीकांत नाराज... भारतीय टीम के पूर्व ओपनर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अपने यू ट्यूब चैनल चीकी-चीका पर भारत के स्क्वॉड पर कहा, 'आप श्रेयस अय्यर के खिलाफ पक्षपात कर रहे हैं. उसने क्या गलती की है? श्रेयस अय्यर ने कुछ समय पहले यूएई में हुई चैम्पियंस ट्रॉफी में इतना अच्छा प्रदर्शन किया था. उसके प्रदर्शन पर गौर क्यों नहीं किया गया.'
श्रीकांत ने चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर पर निशाना साधा और कहा, श्रेयस अय्यर के लिए जगह कहां है? सीधे पांचवां नंबर. छठे नंबर पर हार्दिक पंड्या, सातवें पर अक्षर पटेल और आठवें पर जितेश शर्मा. टीम का संतुलन पूरी तरह से बिगड़ गया है. शुभमन गिल ने आईपीएल और चैम्पियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया है. इसलिए उन्हें मौका दिया जा सकता है.
श्रेयस के लिए दुखी हूं: अश्विन टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यू ट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ पर कहा, 'आप श्रेयस का रिकॉर्ड देखें, उन्होंने टीम से बाहर होने के बाद भी चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया. उन्होंने टूर्नामेंट जिताया.'
अश्विन ने आगे कहा, 'श्रेयस की क्या गलती है ? उन्होंने केकेआर को आईपीएल जिताने के बावजूद भी उन्हें नीलामी के लिए भेज दिया गया. अय्यर ने 11 साल बाद पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया और अपने अंदर काफी सुधार किये. मैं उसके के लिये बहुत दुखी हूं.'
अय्यर को रिजर्व में क्यों नहीं रखा? अभिषेक नायर ने उठाया सवाल टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रह चुके अभिषेक नायर ने श्रेयस के टीम में ना होने पर कहा, ' श्रेयस इतना मजबूत दावेदार है, उसे रिजर्व में भी क्यों नहीं रखा गया?

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












