
Ashes की धमाकेदार शुरुआत, पहली बॉल पर ही गिरा विकेट, कमेंटेटर्स ने पकड़ लिया सिर
AajTak
एशेज सीरीज का पहला मैच ब्रिस्बेन में शुरू हुआ. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. मैच की पहली ही बॉल पर ओपनर रोरी बर्न्स बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. उन्हें मिचेल स्टार्क ने क्लीन बोल्ड किया...
AUS vs ENG, 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज 2021 की शुरुआत बेहद धमाकेदार तरीके से हुई है. पहले ही मैच में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बना है. अब तक दो ही बार बने इस रिकॉर्ड को 85 साल बाद दोहराया गया है. यह कोई उपलब्धि नहीं, बल्कि एक शर्मनाक बात है. यह रिकॉर्ड इंग्लिश बल्लेबाज रोरी बर्न्स ने बनाया है. WHAT A WAY TO START THE #ASHES! pic.twitter.com/XtaiJ3SKeV "OHHHHH KNOCKED HIM OVER FIRST BALL!" Here's how we called Mitchell Starc's first ball of the 2021/22 Ashes 🤯 pic.twitter.com/QtRVyQnNmz

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












