
Aryan Mishra Murder Case: पीछा, हमला और कानून का मजाक... दहला देगी आर्यन मिश्रा के कत्ल की ये खौफनाक कहानी
AajTak
पलवल के टोल नाके से आगे कुछ दूर जा कर लाल रंग की डस्टर कार में बैठे 12वीं के एक स्टूडेंट आर्यन मिश्रा को कुछ लोग शूट कर देते हैं. गोली उसी सफेद रंग की स्विफ्ट कार से चलाई गई थी, जो इस लाल रंग की डस्टर कार का पीछा कर रही थी.
Aryan Mishra Murder Case: गौ तस्करी या फिर गौ मांस रखने के नाम पर अब तक कितने ही लोगों पर हमला किया गया और कितनों की जान ले ली गई. लेकिन इस बार ये कहानी उससे बिल्कुल जुदा है. कुछ लोगों को खबर मिलती है कि एक कार में कुछ गौ तस्कर जा रहे हैं. वो लोग उस कार का पीछा करते हैं. और फिर गोली चला देते हैं. इस गोलीबारी में एक छात्र की मौत हो जाती है. और जब इस वारदात का सच सामने आता है, तो हर कोई सन्न रह जाता है.
24 अगस्त 2024, रात 2 बजे, पलवल आम तौर पर किसी भी टोल नाके पर गाड़ियां या तो रुकती हैं या फिर धीमी होती हैं. लेकिन दिल्ली के करीब फरीदाबाद के पलवल के टोल नाके की तस्वीरें अलग हैं. 24 अगस्त की रात 2 बजे एक तेज रफ्तार लाल रंग की डस्टर कार टोल नाके के बैरियर को तोड़ती हुई पूरी रफ्तार से आगे निकल जाती है और उसके पीछे-पीछे सफेद रंग की ये स्विफ्ट कार भी कुछ वैसे ही टोल नाके को क्रॉस कर जाती है. तब तो टोल पर तैनात कर्मचारियों को ये मामला पूरी तरह समझ में नहीं आता. उन्हें बात मारपीट या फिर दुश्मनी जैसी लगती है.
ऐसे किया गया आर्यन का कत्ल लेकिन अगले चंद घंटों के बाद जो कुछ होता है, उसकी कहानी जब 5 दिनों के बाद सामने आती है, तो वो टोल नाके पर तैनात मुलाजिमों के साथ-साथ पूरे देश को हैरान कर देती है. इस टोल नाके से आगे बढ़ते ही कुछ दूर जा कर लाल रंग की डस्टर कार में बैठे 12वीं के एक स्टूडेंट आर्यन मिश्रा को कुछ लोग शूट कर देते हैं. गोली उसी सफेद रंग की स्विफ्ट कार से चलाई गई थी, जो इस लाल रंग की डस्टर कार का पीछा कर रही थी. पीछे से चली पहली गोली डस्टर के विंडशील्ड को तोड़ती हुई आर्यन के गर्दन में जाकर लगती है, लेकिन इससे पहले कि डस्टर में बैठे बाकी लोग कुछ समझ पाते, जाम की वजह से बीच रास्ते पर रुकी डस्टर कार के पास स्विफ्ट से उतर कर एक शख्स पहुंचता है और गोली लगने से लहूलुहान आसूम आर्यन को बिल्कुल करीब से फिर से एक गोली उसके सीने में मार देता है.
लोग सन्न, कातिल फरार तब डस्टर कार में और कम से कम चार से पांच लोग बैठे हुए थे. यानी इतने लोगों की आंखों के सामने उन्हीं की गाड़ी में बैठे एक स्टूडेंट का कत्ल हो जाता है. और किसी को कुछ समझ में नहीं आता कि आखिर ये मामला क्या है? इधर, आंखों के सामने आर्यन के कत्ल से उसके साथ मौजूद सारे लोग सन्न रह जाते हैं, उधर स्विफ्ट में आए क़ातिल वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं और एक बच्चे के कत्ल का ये मामला मिस्ट्री बन कर रह जाता है.
सामने थे कई अनसुलझे सवाल लेकिन आखिर ये माजरा क्या है? स्विफ्ट कार में आए वो क़ातिल कौन थे? उनकी महज 12वीं में पढ़ने वाले एक स्टूडेंट से क्या दुश्मनी हो सकती है? और आखिर बीच रास्ते पर कई किलोमीटर तक पीछा कर इतने बेख़ौफ तरीके से किसी की जान कैसे ले सकता है? ये सवाल अभी अनसुलझे थे. खैर बात फरीदाबाद पुलिस तक पहुंचती है और पुलिस मामले की जांच शुरू करती है.
आईसक्रीम खाने के लिए निकला था आर्यन पता चलता है कि उस रात आर्यन मिश्रा को उसके मकान मालिक ने अपने परिवार के साथ बाहर चल कर आईसक्रीम खाने के लिए बुलाया था. इसके बाद आर्यन मकान मालिक के बेटों हर्षित, सैंकी, उनकी मां और बहनों के साथ इसी लाल रंग की डस्टर कार में आईसक्रीम खाने के लिए निकल जाता है, लेकिन रास्ते में कुछ दूर आगे बढ़ते ही एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार उनकी कार का पीछा करने लगती है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








