
Aruna Shanbaug केस से कोलकाता कांड तक... 51 साल बाद भी देश के मेडिकल प्रोफेशनल सेम लड़ाई लड़ रहे हैं, जानिए बर्बरता की कहानी
AajTak
मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल हॉस्पिटल की नर्स 1966 में कर्नाटक से मुंबई में नौकरी करने आई थी. अरुणा की शादी होने वाली थी. लेकिन शादी से ठीक महीने पहले 27 नवंबर 1973 को अस्पताल में उसके साथ जो हुआ, उसने सभी को हिलाकर रख दिया.
कोलकाता के RG Kar अस्पताल की ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले पर अभी तक डॉक्टर सड़कों पर हैं और इंसाफ की मांग कर रहे हैं. मामले की जांच भले ही सीबीआई को सौंप दी गई है. लेकिन लोगों का गुस्सा अभी तक शांत नहीं हुआ है. कोलकाता की डॉक्टर के साथ के साथ जिस तरह की हैवानियत हुई, ठीक उसी तरह की दरिंदगी 51 साल पहले मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल की एक नर्स अरुणा शानबाग के साथ भी हुई थी.
मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल हॉस्पिटल की नर्स 1966 में कर्नाटक से मुंबई में नौकरी करने आई थी. अरुणा की शादी होने वाली थी. लेकिन शादी से ठीक महीने पहले 27 नवंबर 1973 को अस्पताल में उसके साथ जो हुआ, उसने सभी को हिलाकर रख दिया.
अस्पताल के वार्ड ब्वॉय सोहनलाल ने अरुणा का रेप किया. इस दौरान उसने कुत्ते की चेन से अरुणा का गला घोंट दिया और मरा हुआ समझकर वहां से फरार हो गया. लेकिन अरुणा ने दम नहीं तोड़ा, वह कोमा में चली गई. वह 42 सालों तक कोमा में रहीं.
अरुणा शानबाग के लिए उठी थी इच्छामृत्यु की मांग
मुंबई के जिस किंग एडवर्ड अस्पताल में अरुणा नर्स थी. उसी अस्पताल के एक कमरे में वह 42 सालों तक जिंदा लाश की तरह रही. उसकी ऐसी हालत देखकर उसके लिए इच्छामृत्यु की मांग की गई. लेकिन कोर्ट ने इससे इनकार कर दिया. लेकिन 2011
मार्च 2011 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अरुणा को जीना होगा. इच्छा मृत्यु की इजाजत नहीं दी जा सकती. फैसला देने से पहले कोर्ट ने एक मेडिकल बोर्ड से उनका चेकअप करवाया था. डाक्टरों की रिपोर्ट और केईएम अस्पताल के नर्सों की दलील के बाद 7 मार्च 2011 को सुप्रीम कोर्ट ने उनको इच्छामृत्यु की इजाजत नहीं दी. आखिरकार 18 मई 2015 को उनकी मौत हो गई.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










