
Ardha Kendra Yog 2026: 28 जनवरी को 30 साल बाद बनेगा ये शुभ योग, इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
AajTak
Ardha Kendra Yog 2026: 28 जनवरी 2026 को शनि और शुक्र के बीच अर्धकेंद्र योग बनेगा, जो 30 साल बाद हो रहा है. यह योग कई राशियों के लिए लाभकारी माना जा रहा है. ज्योतिष के अनुसार, इस संयोग के बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, सफलता के नए अवसर मिलेंगे और जीवन में तरक्की के योग बनेंगे.
Ardha Kendra Yog 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 30 साल बाद शनि शुक्र मिलकर बहुत ही दुर्लभ संयोग का निर्माण करने जा रहे हैं. जो कई राशियों को मान सम्मान और तरक्की दिला सकता है. 28 जनवरी 2026, यानी कल शनि शुक्र एक दूसरे से 45 डिग्री पर होंगे, जिससे अर्धकेंद्र योग का निर्माण होगा. वैदिक ज्योतिष में शनि को बहुत ही पावरफुल ग्रह में से एक माना जाता है और शनि जल्द ही शुक्र के साथ संयोग बनाने वाले हैं, जो अर्धकेंद्र योग के नाम से जाना जाता है. ज्योतिषियों के अनुसार, यह विश्लेषण चंद्रराशि के आधार पर किया जा रहा है.
ज्योतिष शास्त्र में अर्धकेंद्र योग बहुत ही शक्तिशाली और शुभ माना जाता है, जिसके किसी की भी कुंडली में बनने से अच्छा टाइम शुरू हो जाता है. तो आइए जानते हैं कि 28 जनवरी को बनने जा रहे अर्धकेंद्र योग से किन राशियों को लाभ होगा.
वृषभ
अर्धकेंद्र राजयोग बनने से वृषभ राशि वालों के लिए यह अवधि सोने पर सुहागा हो सकती है. वृषभ राशि का गोचर कुंडली में शुक्र नौवें भाव और शनि के तीसरे भाव में रहने वाला है. इससे आर्थिक स्थिति अच्छी होगी, जिससे प्रसन्नता हासिल होगी. सुख समृद्धि की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है. बिजनेस में भी कई शुभ अवसर मिल सकते हैं. अध्यात्म की ओर आपका काफी अधिक झुकाव होगा. ऐसे में आप कई धार्मिक यात्राएं कर सकते है.
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए शनि शुक्र का अर्धकेंद्र योग बहुत ही लाभकारी हो सकता है. किस्मत का पूरा साथ प्राप्त होगा. ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए ये योग मिलाजुला फल दे सकता है. कार्यकुशलता से शत्रुओं को मात दे पाने में सफल हो सकते हैं. भूमि भवन में काफी लाभ मिल सकता है. पार्टनर और परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












