
Apple Watch में दिया जा सकता है ब्लड प्रेशर और शूगर टेस्ट का फीचर
AajTak
Apple Watch में आने वाले समय कई हेल्थ से जुडे़ फीचर्स दिए जा सकते हैं. 2023 तक कंपनी ऐसे स्मार्ट वॉच लेकर आ सकती है जिसमें ब्लड प्रेशर और ब्लड ग्लूकोज मॉनिटर फीचर हो सकता है.
स्मार्ट वॉच और फिटनेस बैंड इन दिनों हेल्थ गैजेट का काम कर रहे हैं. ऐपल वॉच में पहले से ही बल्ड ऑक्सीजन मॉनिटर और ईसीजी का फीचर आता है. आने वाले समय में ऐपल वॉच में कई बड़े फीचर्स मिलने वाले हैं जो हेल्थ ट्रैकिंग से जुड़े होंगे. फ्यूचर Apple Watch में यूजर्स को ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्लूकोज और ऐल्कोहल लेवल टेस्ट करने का फीचर भी दिया जा सकता है. आपको बता दें कि इसी साल फरवरी में अमेरिकी पेटेंट और ट्रेड मार्क ऑफिस में ऐपल ने एक पेटेंट के लिए आवेदन किया है. इस पेटेंट से ये सामने आया है कि कंपनी ब्लड शूगर रीडिंग्स के फीचर पर काम कर रही है. मुमकिन है आने वाले समय में कंपनी ब्लड ग्लूकोज लेवल मॉनिटर फीचर के साथ Apple Watch लॉन्च कर दे.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










