
Apple iPhone 17 Air का हुआ बेंड टेस्ट, रिजल्ट जानकर चौंक जाएंगे आप
AajTak
Apple iPhone 17 Air को लेकर नई जानकारी सामने आई है. एक वीडियो सामने आया है, जिसेमं इस हैंडसेट का बेंड टेस्ट किया और रिजल्ट ने हैरान कर दिया है. यहां आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं कि iPhone 17 Air एक स्लिम हैंडसेट है और इसका मुकाबला Samsung Galaxy S25 Edge से होगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Apple iPhone 17 Air का इंतजार बहुत से लोगों को है और यह हैंडसेट इस साल सितंबर में लॉन्च हो सकता है. लॉन्चिंग से पहले एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक स्मार्टफोन को दिखाया है और उसको बेंड करने की भी कोशिश की है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
दरअसल, जाने-माने टिप्स्टर Majin Bu ने एक हैंडसेट का वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में दिखाया है कि उन्होंने पूरी ताकत के साथ एक स्मार्टफोन को मोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह बेंड नहीं हुआ. इस हैंडसेट को iPhone 17 Air बताया है.
Apple iPhone 17 Air में बेहतर ड्यूरेबिलिटी भी मिलेगी
Apple iPhone 17 Air को ना सिर्फ स्लिम बॉडी दी गई है बल्कि इस हैंडसेट को बेहतर ड्यूरेबिलिटी भी देखने को मिल सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया है कि अपकमिंग iPhone 17 Air को टाइटेनियम-एल्युमिनियम चेसिस पर तैयार किया गया है, जिसकी मदद से इस हैंडसेट को स्लिम बॉडी के बावजूद ड्यूरेबिलिटी भी मिली है. हालांकि वीडियो में प्रोटोटाइप का यूज किया है और इसका ओरिजनल वर्जन भी कुछ इसी तरह का होगा.
टिप्स्टर का पोस्ट, देखें वीडियो
यह भी पढ़ें: Google फ्री में बदलेगा स्मार्टफोन की बैटरी, क्या आप भी यूज करते हैं ये मोबाइल

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











