
Apple Foldable iPhone की डिटेल्स लीक, दमदार फीचर्स के साथ होगा लॉन्च
AajTak
Apple Foldable iPhone: ऐपल के फोल्डिंग फोन की डिटेल लीक हुई है. रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी इस फोन को अगले साल के अंत में या फिर 2027 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है. स्मार्टफोन के फीचर्स की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. अनफोल्ड करने पर ऐपल का फोल्डिंग फोन iPhone 16 Pro Max से बड़ा होगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
ऐपल के फोल्डिंग फोन्स से जुड़ी जानकारी पिछले कई साल से सामने आ रही है. हालांकि, अभी तक कंपनी अपना फोल्डिंग फोन लॉन्च नहीं कर पाई, जबकि सैमसंग ने अपनी फोल्डिंग सीरीज के कई मॉडल लॉन्च कर दिए हैं. अब एक बार फिर Apple के फोल्डिंग फोन की जानकारी सामने आ रही है.
रिपोर्ट्स की मानें, तो iPhone Fold में अगले साल यानी 2026 में लॉन्च हो सकता है. कंपनी इसका नाम iPhone 18 Fold रख सकती है. ये फोन अनफोल्ड होने पर iPhone 16 Pro की स्क्रीन से काफी बड़ा होगा. कंपनी दो फोल्डिंग फोन्स पर काम कर रही है.
कंपनी एक फोल्डिंग फोन लॉन्च करेगी, जबकि दूसरा विकल्प iPad का होगा. लेटेस्ट रिपोर्ट में इन डिवइसेस की स्क्रीन की डिटेल्स सामने आई है. इससे ऐसा लग रहा है कि कंपनी सच में इन फोन्स पर काम कर रही है. Digital Chat Station ने इस बारे में जानकारी शेयर की है.
यह भी पढ़ें: Apple का सबसे सस्ता iPhone, खर्च करने होंगे इतने हजार रुपये
Apple के फोल्डिंग iPhone में 5.49-inch का डिस्प्ले मिल सकता है. वहीं अनफोल्ड होने पर इसका साइज 7.74-inch का होगा. हाल में लॉन्च हुए लेटेस्ट फोल्डिंग फोन के मुकाबले Apple का ये प्रोडक्ट साइज में थोड़ा छोटा होगा. बता दें कि iPhone 16 Pro Max में 6.9-inch का डिस्प्ले मिलता है.
ये कोई पहला मौका नहीं है, जब ऐपल के फोल्डिंग फोन की जानकारी सामने आई है. पहले रिपोर्ट्स आई थी कि कंपनी बाहर की तरफ खुलने वाले फोन पर काम कर रही थी, लेकिन बाद में ब्रांड ने मार्केट के दूसरे फोन्स की तरह ही अंदर की ओर खुलने वाले फोन पर अब काम कर रही है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











