
Apple भारत में खोलेगा 4 नए स्टोर, दिवाली के मौके पर टिम कुक का बड़ा ऐलान
AajTak
Apple भारत में चार नए ऐपल स्टोर खोलने वाला है. भारत में फिलहाल ऐपल के दो ही Apple Store हैं. एक मुंबई में है, जबकि दूसरा दिल्ली के साकेत में है. हालांकि भारत में ऐपल प्रोडक्ट्स ऑनलाइन और ऐपल के ऑथराइज्ड स्टोर्स पर मिलते हैं.
Apple CEO Tim Cook ने बड़ा ऐलान किया है. कंपनी भारत में चार नए Apple Store खोलेगी. अब तक भारत में सिर्फ दो ऐपल स्टोर्स ही हैं जो हाल ही में खुले हैं. इनमे से एक मुंबई में है, जबकि दूसरा दिल्ली में है. भारत में ऑफिशियल ऐपल स्टोर खुलने के बाद से मार्केट प्रेजेंस यहां बढ़ने की उम्मीद है.
Apple CEO Tim Cook ने अर्निंग कॉल के दौरान कहा है, ‘हमने भारत में दो ऑफिशियल स्टोर्स खोले हैं और भारत के कस्टमर्स के लिए चार नए ऐपल स्टोर्स ओपन करने को लेकर काफी उत्साहित हैं’
हालांकि ये चार नए ऐपल स्टोर्स भारत में कहां-कहां खुलेंगे फिलहाल ये साफ नहीं है. आने वाले समय में कंपनी इसका खुलासा कर सकती है. ऐपल स्टोर की लोकेशन के बारे में जैसे ही कुछ अपडेट आएगा हम आपको जरूर बताएंगे.
ग़ौरतलब है कि 2024 की तीसरी तिमाही में ऐपल ने रिकॉर्ड ब्रेकिंग रेवेन्यू जेनेरेट किया है. टिम कुक ने कहा है कि iPhone की सेल दुनिया भर में तेजी से बढ़ी है और ये एक ग्लोबल रिकॉर्ड है.
ग़ौरतलब है की कंपनी को iPad से भी फायदा हो रहा है और iPad की भी बिक्री पहले से ज्यादा हुई है. iPad सेग्मेंट में कंपनी को Year on year 8% की बढ़ोतरी हुई है.
भारत में चार नए Apple Stores खुल जाने से कंपनी की लोकल प्रेंजेंस बढ़ेगी. क्योंकि लंबे समय तक भारत में एक भी ऐपल स्टोर नहीं था. आपको बता दें कि ऐपल ऑफलाइन मार्केट में दो तरह से बिक्री करता है. एक कंपनी का ऑफिशियल Apple Store होता है, जबकि दूसरा कंपनी के ऑथराइज्ड रिसेलर होते हैं. भारत में अब दो ऐपल स्टोर हैं, लेकिन ज्यादातर लोग ऐपल ऑथराइज्ड स्टोर पर ही डिपेंडेंट रहते हैं.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











