
Apple ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता 5G iPhone, यहां जानिए भारतीय कीमत और तमाम फीचर्स
AajTak
Apple iPhone SE 3 स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है. नया आईफोन 5G सपोर्ट के साथ आता है. इसमें A15 Bionic प्रोसेसर दिया गया है. कंपनी ने इसे तीन कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स.
Apple ने A15 Bionic चिपसेट के साथ नया iPhone SE 2022 लॉन्च कर दिया है. इसके डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन चिपसेट के मामले में इसके काफी बड़ा एडिशन हुआ है. स्मार्टफोन वहीं पुराने iPhone SE 2020 डिजाइन के साथ आता है.
इसमें छोटा डिस्प्ले दिया गया है, जो मोटे बेजल के साथ आता है. फोन में होम बटन मिलती है. सिंगल रियर और सिंगल फ्रंट कैमरा वाला यह फोन कंपनी का नया अफोर्डेबल iPhone SE है, जिसमें 5G सपोर्ट मिलता है. इसके साथ ही यह लेटेस्ट iOS पर काम करता है.
ऐपल ने iPhone SE 3 को तीन स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया है. ग्लोबल मार्केट में यह डिवाइस 429 डॉलर (लगभग 33,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च हुआ है. वहीं भारत में इसकी कीमत 43,900 रुपये से शुरू होती है. इसके आप 64GB, 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में खरीद सकते हैं. हैंडसेट midnight, starlight और (PRODUCT)RED में उपलब्ध होगा.
स्मार्टफोन ग्लास और एलुमिनियम डिजाइन के साथ आता है. इसमें 4.7-inch की स्क्रीन दी गई है. फोन में iPhone 13 वाली ग्लास प्रोटेक्शन मिलती है. इसमें होम बटन दी गई है, जो टच आईडी के साथ आता है. कंपनी की मानें तो इसकी बैटरी लाइफ बेहतर की गई है. स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ आता है.
फोन में 12MP का सिंगल रियर कैमरा मिलता है. यह डिवाइस iOS 15 पर काम करता है. iPhone SE 2022 में भी आपको चार्जर नहीं मिलेगा. इसमें IP67 रेटिंग मिलेगी. iPhone SE 3 तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ है.
iPhone SE (2022) के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ v5, GPS/ A-GPS, NFC के साथ Lightning पोर्ट मिलता है. कंपनी की मानें तो स्मार्टफोन को पूरे दिन इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें 13 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम मिलेगा और 40 घंटे का ऑडियो प्लेबैक टाइम सिंगल चार्ज में मिलेगा. नया iPhone SE Qi स्टैंडर्ड वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. इसमें फास्ट वायर्ड चार्जिंग भी मिलती है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








