
Apple क्यों नहीं लॉन्च कर पा रहा अपना फोल्डिंग iPad? सामने खड़ी हैं कई चुनौतियां
AajTak
Apple अपने फोल्डेबल डिवाइस पर लंबे समय से काम कर रहा है. हालांकि, अभी तक कंपनी कोई भी फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च नहीं कर पाई है. ब्रांड एक फोल्डेबल iPad लॉन्च करने की तैयारी है, लेकिन चुनौती डिस्प्ले की कीमत, टेक्नोलॉजी और डिजाइन की है. रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ने अपने फोल्डेबल iPad की लॉन्चिंग को आगे खिसका दिया है.
Apple ने अभी अपना फोल्डेबल फोन या दूसरा कोई फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च नहीं किया है. बहुत से लोगों को ऐपल के फोल्डेबल डिवाइसेस का इंतजार है. वैसे हर महीने ऐपल के ऐसे प्रोडक्ट्स से जुड़ी कोई ना कोई लीक सामने आती है. हालांकि, लेटेस्ट अपडेट की मानें, तो लोगों को ऐपल के फोल्डेबल डिवाइस के लिए अभी और इंतजार करना होगा.
कंपनी को अपना फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च करने में 2029 तक का वक्त लग सकता है. संभव है कि इससे भी ज्यादा वक्त कंपनी को लग जाए. मार्क गुरमन की मानें तो कंपनी एक फोल्डेबल iPad पर काम कर रही है, जिसका शुरुआती कोड नेम J312 है. कंपनी पहले इसे 2028 तक लॉन्च करने वाली थी.
अपने फोल्डिंग iPad के लिए ऐपल सैमसंग डिस्प्ले कंपनी के साथ मिलकर काम कर रहा है. कंपनी को सैमसंग से ऐसा फोल्डेबल OLED पैनल चाहिए, जिसकी क्रीज कम हो. रिपोर्ट्स की मानें, तो फोल्डेबल iPad की कवर स्क्रीन पर कंपनी कोई डिस्प्ले नहीं देना चाहती है.
यह भी पढ़ें: Meta की तैयारी, Instagram ला रहा नया ऐप और Apple iPad पर करेगा काम
यानी इसे क्लोज करने पर ये किसी मैकबुक की तरह नजर आएगा. बाहरी केस के लिए कंपनी ऐलुमिनियम का इस्तेमाल करने वाली है. अनफोल्ड करने पर ये किसी 13-inch के लैपटॉप स्क्रीन जैसा होगा. हालांकि, इसकी लॉन्चिंग के लिए आपको अब लंबा इंतजार करना होगा.
सबसे बड़ी चुनौती वजन की है. ऐपल जैसा प्रोडक्ट बनाना चहता है उसका वजन लगभग 3.5 पाउंड (लगभग 1.5 किलोग्राम) तक पहुंच जा रहा है. जबकि मौजूदा iPad का वजन 1 से 1.3 पाउंड यानी (500 ग्राम) तक होता है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











