
Apple को लगा झटका, क्या इन वजहों से एक दिन में साफ हो गए कंपनी के 18,276 अरब
AajTak
Apple stock worst day 2026: बीता बुधवार यानी 12 फरवरी ऐपल के लिए साल 2026 का सबसे बुरा दिन रहा. दो खबरों के आने के बाद कंपनी के शेयर 5 परसेंट तक गिर गए, जिसकी वजह से कंपनी का मार्केट कैप 202 अरब डॉलर कम हो गया है. इससे ज्यादा कंपनी के शेयर 2025 में 3 अप्रैल को गिरे थे. आइए जानते हैं पूरा मामला.
Apple को एक बड़ा झटका लगा है. कंपनी के शेयर सिर्फ एक दिन में 5 परसेंट तक गिर गए हैं. अप्रैल 2025 के बाद कंपनी के शेयर में ये सबसे बड़ी गिरावट है. इसकी वजह Siri की लॉन्चिंग में देरी की रिपोर्ट्स का आना और कंपनी के न्यूज ऐप की रेगुलेटरी स्क्रूटनी को माना जा रहा है.
गुरुवार को कंपनी के शेयर 5 परसेंट गिरे हैं, जिसकी वजह से पिछले एक साल में कंपनी को मिली बढ़त अब खत्म हो गई है. डाउ जोन्स मार्केट डेटा के मुताबिक, इस गिरावट की वजह से कंपनी की मार्केट वैल्यू 202 अरब डॉलर ( लगभग 18,276 अरब रुपये) कम हो गई है.
ये कंपनी के इतिहास में एक दिन में हुई दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है. इससे पहले 3 अप्रैल 2025 में कंपनी को 311 अरब डॉलर का झटका लगा था. ट्रंप के टैरिफ ऐलान की वजह से कंपनी की मार्केट वैल्यू में उस वक्त ये गिरावट आई थी.
ऐपल पिछले साल ही Siri का नया अपडेट जारी करने वाला था, लेकिन कंपनी ने इसे 2026 के लिए टाल दिया. अब एक बार फिर इसकी लॉन्चिंग में देरी होने की रिपोर्ट्स आ रही हैं. Siri कंपनी का पर्सनल वॉयस एसिस्टेंट है, जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के पॉपुलर होने के बाद काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा रहा है.
यह भी पढ़ें: इस महीने Apple करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च होगा सस्ता iPhone, फीचर्स मिलेंगे लाख रुपये वाले
Siri को अपडेट करने के लिए कंपनी ने Google के हाथ भी मिला लिया है. इसके लिए कंपनी Google Gemini पर बेस्ड Siri का अपडेट ला रही है. अब इस अपडेट की लॉन्चिंग में भी देरी की जानकारी सामने आ रही है. रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी अगले कुछ हफ्तों में अपडेट जारी कर देगी, लेकिन फीचर्स को धीरे-धीरे कई महीनों में रिलीज करेगी.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











