
Apple के लेटेस्ट iPhone 13 पर ऐसे पाएं 24 हजार की बड़ी छूट
AajTak
Apple के लेटेस्ट iPhone 13 स्मार्टफोन भारत में 55,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है. ग्राहक इस डील का फायदा India iStore से उठा सकते हैं.
Apple के लेटेस्ट iPhone 13 स्मार्टफोन भारत में 55,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है. ग्राहक इस डील का फायदा India iStore से उठा सकते हैं. यहां ग्राहकों को कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर दिए जा रहा है. आपको बता दें iPhone 13 को ओरिजिनली भारत में 79,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. यानी ऑफर के जरिए इच्छुक ग्राहकों को टोटल 24,000 रुपये की छूट का फायदा मिलेगा.
India iStore की ऑफिशियल साइट के मुताबिक, ग्राहक iPhone 13 पर 6,000 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं. ये कैशबैक ग्राहकों को HDFC बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए मिलेगा. कैशबैक के जरिए फोन की प्रभावी कीमत घटकर 73,900 रुपये हो जाएगी. साइट के मुताबिक ये कैशबैक अकाउंट ग्राहकों को 120 दिन के भीतर मिल जाएगा.
ग्राहक इस फोन एक्सचेंज ऑफर के जरिए 18,000 रुपये तक की छूट का भी फायदा उठा सकते हैं. ऐसे में कैशबैक के साथ मिलाकर फोन की प्रभावी कीमत 55,990 रुपये हो जाएगी. आपको बता दें आपके पास अगर अभी iPhone XR है तो इसके एक्सचेंज में आपको 18,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल जाएगा. हालांकि, फोन का अच्छी कंडीशन में होना भी जरूरी है. बाकी फोन्स के साथ अलग-अलग डिस्काउंट आपको मिलेगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












