
Apple के पूर्व कर्मचारी धीरेंद्र प्रसाद ने कंपनी से चुराये 140 करोड़ रुपये, अब मिलेगी इतने साल की सजा
AajTak
Apple के एक्स-कर्मंचारी ने कंपनी से 140 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी की है. अब Dhirendra Prasad पर लगा आरोप साबित हो गया है. रिपोर्ट की माने तो उन्हें 20 साल तक की जेल हो सकती है. इस स्कैम को करने के लिए उन्होंने कई सहयोगियों की भी मदद ली थी.
Apple के पूर्व कर्मचारी को कंपनी के साथ 17 मिलियन डॉलर (लगभग 140 करोड़ रुपये) से अधिक के फ्रॉड में दोषी करार दिया गया है. धीरेंद्र प्रसाद Apple में कई दशकों से ग्लोबल सर्विस सप्लाई डिपार्टमेंट में बायर के तौर पर काम कर रहे थे. उन्होंने अपना गुनाह कबूल लिया है.
धीरेंद्र प्रसाद ने माना कि वो किकबैक ले रहे थे. इसके अलावा वो चालान बढ़ाने, Apple को कभी नहीं मिली सर्विस के पैसे लेने जैसे काम करते थे. कैलिफोर्निया के उत्तरी जिले के लिए अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय के अनुसार, ये स्कैम उन्होंने साल 2011 में शुरू किया था और साल 2018 तक इसे चला रहे थे.
ऐसे होता था स्कैम
स्कैम में धीरेंद्र प्रसाद Apple की इन्वेंट्री से मदरबोर्ड को CTrends को भेज दिया करते थे. ये कंपनी एक सह-साजिशकर्ता, डॉन एम बेकर चलाते थे. उन्होंने पहले ही धोखाधड़ी योजनाओं में शामिल होने को स्वीकार कर लिया था.
बेकर मदरबोर्ड कंपोनेंट से हार्वेस्ट करते थे. जिसके बाद बेकर इन कंपोनेंट्स को वापस ऐपल को भेज देते थे. CTrends इसके लिए इनवॉइस फाइल करता था और धीरेंद्र प्रसाद इसके पेमेंट का इंतजाम करवा देते थे. आखिरी में Apple को अपने कंपोनेंट्स के लिए पेमेंट करना पड़ता था. स्कैम से होने वाली कमाई को वो बांट लेते थे.
ऐपल को स्कैम करने के अलावा उन्होंने टैक्स धोखाधड़ी में शामिल होने की बात भी कबूल की. वो रॉबर्ट गैरी हैनसेन (एक अन्य सह-साजिशकर्ता जिन्होंने इन योजनाओं में भाग लेने के आरोप को मान लिया) से सीधे अपने लेनदारों को भुगतान करने का निर्देश दिया करते थे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












