
AMU में धार्मिक नारे लगाने वाले छात्र की हुई पहचान, यूनिवर्सिटी ने किया सस्पेंड
AajTak
यूनिवर्सिटी में नारे लगाने वाले छात्र की पहचान कर ली गई है. छात्र BA फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाला है और उसका नाम वाहिदुज्जमा है. छात्र पश्चिम बंगाल का रहने वाला है.
AMU Ruckus Row: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में धार्मिक नारे लगाने के मामले में छात्र की पहचान कर ली गई है. छात्र बीए फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाला है और उसका नाम वहीदुज ज़मा बताया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, वहीदुज ज़मा पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तीन सदस्य इंक्वायरी कमेटी भी मामले में बना दी है जो पूरे मामले की जांच करेगी और नारे लगाने वाले छात्र को निलंबित कर दिया गया है.
दरअसल, उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में गणतंत्र दिवस के मौके पर NCC कैडेट्स ने धार्मिक नारे लगाए थे. फिलहाल छात्र का फोन बंद है और इसलिए उससे संपर्क करना संभव नहीं हो पाया है. छात्र से पूछताछ के बाद मामला और स्पष्ट होगा.
सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो हुआ है जिसमें अलीगढ़ विश्वविद्यालय परिसर के बाहर गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के कैडेट्स धार्मिक नारे लगाते हुए दिख रहे हैं. वायरल वीडियो में स्ट्रेची हॉल के बाहर कैंपस में तिरंगा फहराने के बाद एनसीसी यूनिफॉर्म पहने एएमयू छात्रों के एक समूह को कथित तौर पर धार्मिक नारा लगाते हुए देखा गया था.
वीडियो वायरल होने के बाद अलीगढ़ जिला प्रशासन ने पुलिस को मामले की जांच करने का आदेश दिया और एएमयू प्रबंधन से नारेबाजी करने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया. अलीगढ़ के एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने कहा, 'विश्वविद्यालय को घटना का संज्ञान लेने का निर्देश दिया गया है.' यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्य इंक्वायरी कमेटी बना ली है और नारे लगाने वाले छात्र को सस्पेंड कर दिया गया है.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











