
Amrit Vrishti Scheme: जबर्दस्त है SBI की 'अमृत वृष्टि' योजना, 444 दिन की Fixed Deposit पर सबसे ज्यादा ब्याज
AajTak
SBI Popular FD Scheme: सीनियर सिटीजन और Super Senior Citizens के लिए यह योजना और भी आकर्षक बना हुआ है. क्योंकि उन्हें सामान्य दर के एक्स्ट्रा ब्याज मिलता है. सीनियर सिटी को Amrit Vrishti योजना में 444 दिन की FD पर 7.10 फीसदी मिलता है.
भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है. सबसे भरोसेमंद भी है, हर शहर और हर कस्बे में इस बैंक की मौजूदगी है. इसलिए सेविंग अकाउंट (Saving Account) से लेकर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के लिए लोगों की पहली पसंद SBI होती है.
दरअसल, देश में बड़े पैमाने पर लोग SBI में फिक्स्ड डिपॉजिट करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है, SBI की किस स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दरें हैं. वैसे तो आप SBI में 7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट कर सकते हैं, टैन्योर के हिसाब से ब्याज दरें तय हैं.
Amrit Vrishti योजना के बारे में
लेकिन इन सबके बीच SBI की एक पॉपुलर एफडी स्कीम है, जिसका नाम अमृत वृष्टि (Amrit Vrishti) है, ये स्कीम 444 दिन के लिए है, यानी आप इतने दिन के लिए अगर एसबीआई में FD करते हैं, इस स्कीम पर बैंक सबसे ज्यादा 6.60% सालाना ब्याज देता है. यह दर सामान्य FDs से अधिक है और एक संतुलित अवधि में बेहतर कमाई देती है.
बता दें,SBI की स्पेशल डिपॉज़िट योजना Amrit Vrishti पर 15 जून 2025 से 6.60 फीसदी सालाना ब्याज का प्रावधान है. इससे पहले इस स्कीम पर सामान्य ग्राहकों को 6.85% वार्षिक ब्याज मिलता था.
सीनियर सिटीजन और Super Senior Citizens के लिए यह योजना और भी आकर्षक बना हुआ है. क्योंकि उन्हें सामान्य दर के एक्स्ट्रा ब्याज मिलता है. सीनियर सिटी को Amrit Vrishti योजना में 444 दिन की FD पर 7.10 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजन के लिए 7.20 फीसदी सालाना ब्याज का प्रावधान है.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











