
AMOLED डिस्प्ले, 48MP कैमरा वाले Redmi Note 10 की सेल आज, कीमत 11,999 रुपये से शुरू
AajTak
मार्च की शुरुआत में Redmi Note 10 को Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max के साथ लॉन्च किया गया था. इन स्मार्टफोन्स को लॉन्च के बाद से ही अलग-अलग दिन फ्लैश सेल के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा है.
मार्च की शुरुआत में Redmi Note 10 को Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max के साथ लॉन्च किया गया था. इन स्मार्टफोन्स को लॉन्च के बाद से ही अलग-अलग दिन फ्लैश सेल के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा है. बहरहाल, आज यानी 6 अप्रैल को Redmi Note 10 को फिर से एक बार सेल में उपलब्ध होगा. Redmi Note 10 के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है. ये फोन एक्वा ग्रीन, फ्रोस्ट वाइट और शैडो ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है. ग्राहक आज इस स्मार्टफोन को दोपहर 12 बजे से Amazon इंडिया, शाओमी की ऑफिशियल साइट, मी होम स्टोर्स और ऑफलाइन रिटेलर्स से खरीद पाएंगे. आपको बता दें Redmi Note 10 की जब पहली सेल रखी गई थी तब भारी डिमांड के चलते Amazon की साइट क्रैश हो रही थी.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











