
Amitabh Bachchan लगाएंगे लीजेंड्स की क्रिकेट लीग में तड़का, शास्त्री ने किया ये कमेंट
AajTak
वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, सनथ जयसूर्या समेत कई दिग्गज लीजेंड्स लीग क्रिकेट में अपना जलवा दिखाएंगे. अब इस लीग को प्रमोट करने का जिम्मा बॉलीवुड के शहंशाह यानी Amitabh Bachchan ने संभाल लिया है.
Amitabh Bachchan: एक बार फिर बचपन के हीरो मैदान पर दिखने वाले हैं. वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, सनथ जयसूर्या समेत कई दिग्गज लीजेंड्स लीग क्रिकेट में अपना जलवा दिखाएंगे. अब इस लीग को प्रमोट करने का जिम्मा बॉलीवुड के शहंशाह यानी Amitabh Bachchan ने संभाल लिया है. लीजेंड्स लीग क्रिकेट का नया ट्रेलर आया है, जिसमें अमिताभ बच्चन शामिल हैं. अमिताभ बच्चन यहां शोएब अख्तर, सनथ जयसूर्या और जोन्टी रॉड्स की एक्टिंग करते दिख रहे हैं. जहां उन्होंने शॉट लगाए और फील्डिंग करने की कोशिश की. टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने भी इस वीडियो को शेयर किया और ट्वीट में लिखा कि अब जब शहंशाह ने खुद ऐलान किया है, तो अंजाम देखने लायक होगा. Jab Shahenshah @SrBachchan ne khud ailaan kiya hai, toh anjaam dekhne layak hoga! Coming Soon #BossLogonKaGame @llct20 #LegendsLeagueCricket #LLCT20 https://t.co/7jJZXIYrtZ

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












