
Amitabh Bachchan ने शेयर की शादी की अनसीन फोटो, पिता हरिवंश राय बच्चन संग आए नजर
AajTak
शनिवार को हरिवंश राय बच्चन की 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है. इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने उन्हें याद किया है. अमिताभ ने ट्विटर पर पिता संग एक अनदेखी तस्वीर पोस्ट की. 1973 में जया बच्चन से अमिताभ की शादी हुई थी. इस शादी से अमिताभ ने पिता हरिवंश राय संग एक प्यारे पल को याद किया है.
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अपने पिता हरिवंश राय बच्चन के बेहद करीब थे. ऐसा कोई मौका नहीं होता जब वह पिता को याद नहीं करते. अब हरिवंश राय बच्चन की बर्थ एनिवर्सरी पर अमिताभ ने एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है. यह तस्वीर अमिताभ की शादी की है. इसमें वह पिता हरिवंश राय संग देखे जा सकते हैं. T 4109 - Nov 27, 1907 , पूज्य बाबूजी की जयंती । नमन 🙏🙏❤️🚩🌹🌹 Nov 27, 2021 birth Anniversary .. 114th .. !! pic.twitter.com/tMghq2HkS5
More Related News













