
America Gun Violence: शिकागो के पास नाइट क्लब में फायरिंग, 2 की मौत, 4 घायल
AajTak
क्लब में एंट्री करते ही पुलिसकर्मियों को 2 लोग अचेत पड़े मिले. दोनों गोलीबारी का शिकार हुए थे. दोनों ही किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे. उनमें एक 34 साल का व्यक्ति और एक 26 साल की महिला थी. दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
एक तरफ अमेरिका में बढ़ती शूटिंग की घटनाओं पर पूरा देश चिंतित है तो वहीं दूसरी तरफ इन घटनाओं में कमी आने का नाम नहीं ले रही है. रविवार को दक्षिणपूर्वी शिकागो के पास गैरी क्षेत्र में स्थित इंडियाना नाइट क्लब में शूटिंग की घटना सामने आई. फायरिंग की इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
पुलिस ने बताया कि उन्हें क्लब में एंट्री करते ही 2 लोग अचेत पड़े मिले. दोनों गोलीबारी का शिकार हुए थे. दोनों ही किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे. उनमें एक 34 साल का व्यक्ति और एक 26 साल की महिला थी. दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
पुलिस ने बताया कि जो चार लोग फायरिंग में घायल हुए हैं, उनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान जारी नहीं की है.
मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर गोलीबारी में गई थी 3 की जान
तीन दिन पहले 9 जून को उत्तरी मैरीलैंड में एक बंदूकधारी ने मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर गोलीबारी की थी. फायरिंग की इस घटना में 3 लोगों की मौत हुई थी. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था. वॉशिंगटन पुलिस के मुताबिक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया था. पुलिस के मुताबिक एक पुलिसकर्मी के साथ क्रॉस फायरिंग में आरोपी घायल हो गया था, जिसे बाद में हिरासत में ले लिया गया.
मैरीलैंड फायरिंग में पुलिसकर्मी की भी हुई थी मौत

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








