
America-China Clash Over Taiwan: चीन की गीदड़भभकी से डर गया अमेरिका?
AajTak
America-China Clash Over Taiwan: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी रविवार को चार एशियाई देशों के दौरे पर रवाना हो चुकी हैं. हालांकि, उनके ताइवान जाने को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. नैंसी पेलोसी के कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि वे सिंगापुर, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और जापान के दौरे सहित हिंद-प्रशांत क्षेत्र में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं. बयान में कहा गया है कि पेलोसी इन देशों के दौरे पर प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी, लेकिन उनके ताइवान यात्रा का जिक्र नहीं किया गया है. नैंसी पेलोसी अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बाद तीसरी सबसे शक्तिशाली राजनेता हैं. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पेलोसी के ताइवान दौरे को लेकर ही जो बाइडेन को आग से न खेलने की चेतावनी दी थी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









