
America में फिर शूटिंग, हमलावर ने उत्तरी Maryland में फायरिंग की, 3 की मौत
AajTak
अमेरिका के मैरीलैंड में फायरिंग की घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. लेकिन उसकी पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है. आरोपी फायरिंग में घायल हो गया था, जिसका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है.
अमेरिका में फायरिंग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. गुरुवार को उत्तरी मैरीलैंड में एक बंदूकधारी ने मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर गोलीबारी की. फायरिंग की इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
वॉशिंगटन काउंटी शेरिफ के प्रवक्ता के मुताबिक हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है. हालांकि, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक एक पुलिसकर्मी के साथ क्रॉस फायरिंग में आरोपी घायल हो गया था, जिसे बाद में हिरासत में ले लिया गया. संदिग्ध आरोपी और पुलिसकर्मी दोनों को गोली लगने के बाद स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया.
समुदाय को टारगेट नहीं किया गया
पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना को किसी समुदाय को टारगेट कर की गई शूटिंग मानने से इनकार कर दिया, हालांकि, अब तक शूटिंग के पीछे का मकसद सामने नहीं आया है. मैरीलैंड की गवर्नर लैरी होगन ने बताया कि हमले में तीन लोगों की मौत हो चुकी है.
एक पुलिसकर्मी की भी मौत
होगन ने कहा कि शूटर की फायरिंग में राज्य के एक पुलिसकर्मी की भी मौत हो गई. मैन्युफेक्चरिंग कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी शूटिंग की जांच में अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि घटना के समय साइट पर कितने कर्मचारी मौजूद थे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









