
Amazon Summer Sale 2022 जल्द होगी शुरू, आधी कीमत पर मिलेंगे TV, स्मार्टफोन पर भी होगा डिस्काउंट
AajTak
Amazon Sale: Amazon जल्द ही एक नई सेल शुरू करने वाला है. इसमें आपको डिस्काउंट पर टीवी, स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स मिलेंगे. साथ ही सेल में कई नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च होंगे. आइए जानते हैं Amazon Sale की डिटेल्स.
नया स्मार्टफोन खरीदना हो या फिर लैपटॉप, सेल से अच्छा मौका कोई और नहीं हो सकता है. ऐसी ही एक सेल जल्द शुरू होने वाली है, जिसमें आपको नए स्मार्टफोन लॉन्च, डिस्काउंट और बहुत से फायदे मिल सकते हैं. Amazon Summer Sale 2022 को ब्रांड ने टीज कर दिया है, जो जल्द ही शुरू होने वाली है.
हालांकि, इस सेल की आधिकारिक डेट का ऐलान अभी नहीं हुआ है. इस सेल में आपको ICICI Bank, Kotak Mahindra Bank और RBL Bank के कार्ड पर 10 परसेंट का डिस्काउंट मिलेगा. आप EMI पर भी कई आइटम खरीद सकेंगे.
Amazon के मुताबिक, सेल में 60 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च होंगे. इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, TWS ईयरबड्स और दूसरे आइटम शामिल होंगे. Amazon India ने सेल का लैंडिंग पेज लाइव कर दिया है, जिस पर आपको Amazon Summer Sale 2022 के ऑफर्स और डील की डिटेल्स मिलेंगी. इस सेल में आप 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर हासिल कर सकते हैं.
मोबाइल और एक्सेसरीज पर आपको 40 परसेंट का डिस्काउंट मिलेगा. इसमें आप Xiaomi 11T Pro, OnePlus Nord CE 2 5G , Samsung Galaxy M33 5G, iQoo Z6 5G, Redmi Note 11T 5G और दूसरे डिवाइसेस को डिस्काउंट पर खरीद सकेंगे. इसके अलावा आपको इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस पर भी आकर्षक डिस्काउंट मिल रहा है.
आप लैपटॉप और दूसरे आइटम्स को 30 परसेंट डिस्काउंट पर खरीद सकेंगे. हेडफोन पर 75 परसेंट का डिस्काउंट मिलेगा. ऐमेजॉन सेल में आप Honor MagicBook X 15, Apple iMac 2021, Lenovo Yoga Smart Tab, JBL Tune 130NC को भी सस्ते में खरीद सकेंगे. इस सेल में टीवी और गेमिंग एक्सेसरीज पर 50 परसेंट डिस्काउंट मिलेगा.
सेल में Echo स्मार्ट स्पीकर पर 50 परसेंट तक का डिस्काउंट मिलेगा. वहीं Fire TV डिवाइस को आप 48 परसेंट तक के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. Kindle पर आपको 3000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा. Amazon Sale से आप Echo स्मार्ट डिस्प्ले को 50 परसेंट तक के डिस्काउंट पर खरीद सकेंगे.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











