
Amazon Sale में बंपर ऑफर, एक हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं कई प्रोडक्ट्स
AajTak
Amazon Sale: ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर चल रही सेल खत्म होने वाली है. इस प्लेटफॉर्म पर 8 अक्टूबर को सेल शुरू हुई थी, जो 10 नवंबर को खत्म हो रही है. इस सेल से आप कई गैजेट्स को सस्ते में खरीद सकते हैं. इसमें आपको एक हजार रुपये से कम में रोजमर्रा के यूज वाले कई प्रोडक्ट्स मिल रहे हैं. आइए जानते हैं इन प्रोडक्ट्स की डिटेल्स.
Amazon पर चल रही सेल खत्म होने वाली है. इस सेल का फायदा उठाकर आप कई प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीद सकते हैं. 8 अक्टूबर को शुरू हुई Amazon Great Indian Festival Sale अब खत्म होने वाली है. 10 नवंबर को सेल का आखिरी दिन है. इसका फायदा उठाकर आप कई प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीद सकते हैं.
ऐसे ही कुछ प्रोडक्ट्स की एक लिस्ट हम लेकर आए हैं, जिन्हें आप 1 हजार रुपये से कम कीमत पर खरीद सकते हैं. ये प्रोडक्ट्स आपकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन सकते हैं. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है. इनके बिना एक दिन भी गुजारना मुश्किल है. ऐसे में क्या हो अगर आपके फोन की बैटरी खत्म हो जाए. बहुत से लोग वक्त पर फोन चार्ज नहीं कर पाते हैं. ऐसे लोगों के लिए पावरबैंक बेस्ट ऑप्शन है. ऐमेजॉन सेल से आप कई ब्रांड्स के पावरबैंक एक हजार से कम में खरीद पाएंगे.
ये भी पढ़ें- Flipkart-Amazon Sale में यूजर्स के साथ हो रही बेईमानी, EMI, डिस्काउंट और ऑर्डर कैंसिल की पूरी कहानी
इंटरनेट और स्मार्टफोन की दुनिया में अब टीवी से लेकर बल्ब तक घर के कई प्रोडक्ट्स स्मार्ट हो चुके हैं. ऐसे में आप अपने लिए एक स्मार्ट बल्ब खरीद सकते हैं, जो वॉयस कंट्रोल फीचर के साथ आता है. 500 से 700 रुपये के बजट में आपको कई ब्रांड्स के स्मार्ट बल्ब मिल जाएंगे.
सिर्फ स्मार्ट बल्ब ही नहीं आप स्मार्ट प्लग भी इस बजट में खरीद सकते हैं. इसकी मदद से आप किसी भी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट को स्मार्ट बना सकते हैं. इस प्लग को आपको अपने स्टैंडर्ड बोर्ड में यूज करना होगा और फिर इससे किसी भी डिवाइस को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











