
Amazon Sale का ऐलान, 60 परसेंट तक डिस्काउंट, सस्ते में मिलेंगे TV-AC और बहुत कुछ
AajTak
Amazon Sale: नया स्मार्टफोन खरीदना हो या फिर टीवी व AC, जल्द ही ऐमेजॉन की नई सेल शुरू होने वाली है. इस सेल का फायदा उठाकर आप कई प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीद सकते हैं. ऐमेजॉन सेल में 60 परसेंट तक का डिस्काउंट विभिन्न प्रोडक्ट्स पर मिलेगा. इसके अलावा आप बैंक ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं. आइए जानते हैं इस सेल की डिटेल्स.
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर जल्द ही सेल शुरू होने वाली है. प्लेटफॉर्म ने अपकमिंग सेल की माइक्रोसाइट लाइव कर दी है. Amazon पर Great Summer Sale शुरू होने वाली है. सेल में फ्लैट डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर और दूसरे बेनिफिट्स भी मिलेंगे. कंपनी ने अभी तक सभी ऑफर्स रिवील नहीं किए हैं.
Amazon Sale में बैंक ऑफर के तहत 10 परसेंट का डिस्काउंट मिलेगा. माइक्रो साइट पर अंडर 99, अंडर 199, अंडर 299 और अंडर 499 स्टोर दिख रहा है. इन स्टोर्स के जरिए कंज्यूमर्स को अफोर्डेबल शॉपिंग का ऑप्शन मिलेगा. इसके अलावा 60 से ज्यादा नए लॉन्च प्रोडक्ट्स इस सेल का हिस्सा होंगे.
ऐमेजॉन सेल में सैमसंग स्मार्टफोन 8 हजार रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर मिलेंगे. वहीं LG अप्लायंस पर भी आकर्षक ऑफर होगा. सेल से आप Samsung TV को भी सस्ते में खरीद सकते हैं. ऐमेजॉन फैशन के तहत 199 रुपये की शुरुआती कीमत पर कंटेंट उपलब्ध होंगे. सेल में 99 रुपये, 299 रुपये और 399 रुपये की कीमत पर कपड़े मिलेंगे.
सेल में आप 99 रुपये की शुरुआती कीमत पर एक्सेसरीज खरीद सकेंगे. यहां से आप हेडफोन, स्मार्टवॉच और दूसरे प्रोडक्ट्स सस्ते में खरीद सकेंगे. इसके अलावा मोबाइल फोन सेल में 5,899 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होंगे. स्मार्टफोन्स पर 40 परसेंट तक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और दूसरे ऑप्शन मिलेंगे.
अगर आप होम अप्लायंसेस खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सेल में 60 परसेंट तक का डिस्काउंट मिलेगा. यहां से आप टीवी और दूसरे अप्लायंस को सस्ते में खरीद सकते हैं. Amazon Sale में एयर कंडीशनर पर 55 परसेंट का डिस्काउंट, 55 परसेंट तक का डिस्काउंट रेफ्रिजरेटर और 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर स्मार्ट टीवी मिलेगी.
सेल में आप ऐमेजॉन प्रोडक्ट्स को 40 परसेंट तक के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. 30 परसेंट का डिस्काउंट Alexa डिवाइसेस पर मिलेगा. 40 परसेंट तक का डिस्काउंट Fire TV स्टिक पर मिलेगी. इसके अलावा 40 परसेंट का डिस्काउंट Fire TV Cube पर मिलेगा. दूसरे प्रोडक्ट्स पर भी आकर्षक ऑफर मिलेगी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











