
Amazon Prime पर उपलब्ध है KGF 2, बिना प्राइम सब्सक्रिप्शन के देखने का ये है तरीका
AajTak
KGF 2 on Amazon Prime Video: KGF 2 को आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं. इसके लिए आपको इसे रेंट पर लेना होगा. जानिए क्या है तरीका.
Yash स्टारर KGF 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है. इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. KGF 2 का इंतजार काफी दिनों से फैन्स को था. हालांकि, अगर आपने इस मूवी को अभी तक नहीं देखी है तो आप इसे OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.
इसे फिल्म को Amazon Prime Video पर उपलब्ध करवाया गया है. हालांकि, इसे अभी रेंट पर लेकर देखा जा सकता है. आपको बता दें कि Amazon Prime Video ने कुछ समय मूवी रेंटल सर्विस शुरू की थी. जिससे यूजर्स किसी मूवी को रेंट पर लेकर देख सकते हैं.
इसके लिए यूजर को Prime Video के सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं होगी. यानी आप वन टाइम फी देकर इस मूवी को देख सकते हैं. इसके लिए यूजर को 199 रुपये खर्च करने होंगे. मूवी देखने के लिए आपको 30 दिन का समय दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें:- Jio का जबरदस्त ऑफर, पुराने फोन के बदले दे रहा नया स्मार्टफोन, जानिए पूरी डील
लेकिन, अगर आपने एक बार मूवी देखनी शुरू कर दी तो आपको इसे खत्म करने के लिए 48 घंटे का ही समय मिलेगा. यानी आपको हर हाल में 48 घंटे के अंदर पूरी फिल्म देखनी होगी वर्ना आपको मूवी देखने के लिए दोबार रेंटल चार्ज देना होगा.
ये ही तरीका:-

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











