
Amazon Mobile Savings Days : स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है 40% तक का डिस्काउंट
AajTak
Amazon Mobile Savings Days सेल शुरू हो चुकी है. इसमें स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर 40 परसेंट तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. ये सेल 12 जून तक चलेगी. इसमें बैंक ऑफर्स के साथ, एडिशनल डिस्काउंट, no-cost EMI जैसे ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं.
Amazon Mobile Savings Days सेल शुरू हो चुकी है. इसमें स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर 40 परसेंट तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. ये सेल 12 जून तक चलेगी. इसमें बैंक ऑफर्स के साथ, एडिशनल डिस्काउंट, no-cost EMI जैसे ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. इस सेल में कई ब्रांडेड फोन पर डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. OnePlus 9R, OnePlus 9 या OnePlus 9 Pro लेने वाले इसे इस सेल में 11,000 रुपये एक्सचेंज के साथ खरीद सकते हैं. HDFC Bank कार्ड ट्रांजेक्शन के साथ भी इस पर डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. OnePlus 9R पर 2,000 रुपये की छूट तो वहीं, OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro पर 3,000 रुपये की छूट दी जा रही है. इस सेल में Oppo F17 को 16,990 रुपये में बेचा जा रहा है. इसके साथ 1,750 रुपये का डिस्काउंट और 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है. 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए इस फोन की कीमत 16,990 रुपये रखी गई है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












