Amazon से खरीदा Google Pixel? नहीं मिलेगी वॉरंटी, रिपेयर भी नहीं होगा रिप्लेसमेंट के लिए देने होंगे पैसे
AajTak
Google Pixel: क्या आप भी गूगल पिक्सल खरीदना चाहते हैं? मगर इसे खरीदते वक्त आपको एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप इसे कहां से खरीद रहे हैं. अगर आप किसी भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से Google Pixel खरीदते हैं, तो आपको वारंटी नहीं मिलेगी. यानी कंपनी उन्हीं पिक्सल फोन्स पर वारंटी दे रही है, जिन्हें ऑथराइज्ड स्टोर से खरीदा जाएगा. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
Google ने Pixel 6a की लॉन्चिंग के साथ ही भारतीय बाजार में रिएंट्री की थी. इससे पहले कंपनी ने अपना आखिरी फोन Pixel 4a भारत में लॉन्च किया था. हालांकि, Pixel 6a के बाद कंपनी ने अपने सभी फोन्स को भारत में लॉन्च किया है. हां, दूसरे डिवाइसेस भारत में उपलब्ध नहीं है, लेकिन Pixel 6a से पहले भी भारत में कई गूगल फोन्स बिक रहे थे.
भारत में अगर Amazon से Google का Pixel स्मार्टफोन खरीदते हैं कि आपको इसकी वॉरंटी नहीं मिलेगी. यहां तक की अगर फोन का कोई एक छोटा पार्ट खराब हुआ है तो रिपेयर भी नहीं होगा. पूरा फोन रिप्लेस कराना होगा और इसके लिए भारी भरकम पैसे देने होंगे. उदाहरण के तौर पर अगर फोन की डिस्प्ले खराब हुई है तो 20 हजार रुपये तक देने पड़ेंगे.
हम बात कर रहे हैं फोन की रिपेयरिंग या फिर वारंटी की. दरअसल, कंपनी इन फोन्स पर कोई वारंटी नहीं देती है. यानी Amazon से खरीदा आपका Pixel फोन अगर वारंटी पीरियड में भी खराब होता है, तो भी इस पर कोई वारंटी नहीं मिलेगी.
इस मामले में हमने गूगल के प्रवक्ता से बात की. उन्होंने aajtak.in को बताया कि चूंकि कंपनी अपने सारे ऑथराइज्ड फोन्स भारत में Flipkart के जरिए बेचती है, इसलिए फ्लिपकार्ट से खरीदे फोन्स पर ही वारंटी मिलेगी.
हमने सर्विस सेंटर भी विजिट किया और वहां से भी यही जवाब मिला. सर्विस सेंटर की तरफ से कहा गया कि आप अगर Flipkart से Pixel लेंगे तो ही वॉरंटी मिलेगी. Amazon से खरीदे गए फोन पर कोई वॉरंटी नहीं मिलेगी.
Amazon पर जो फोन्स बिकते हैं, उन्हें कंपनी सीधे नहीं बेचती बल्कि दूसरे सेलर्स कहीं से खरीदकर इस पर बेचते हैं. ऐसे में इन फोन्स पर वारंटी नहीं मिलती है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











