
Amazon सेल: iPhone 12 पर 9,000 रुपये तक का डिस्काउंट, जानें दूसरे स्मार्टफोन ऑफर्स
AajTak
Amazon India ने स्मार्टफोन अपग्रेड सेल की घोषणा की है. इस सेल में कस्टमर्स कई स्मार्टफोन पर अच्छी डील्स ले सकते हैं. ई-कॉमर्स कंपनी OnePlus, Xiaomi, Samsung, Apple, Vivo और Oppo जैसे स्मार्टफोन ब्रांड पर ऑफर दे रही है. इसपर बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. ये सेल 8 जुलाई तक चलेगी.
Amazon India ने स्मार्टफोन अपग्रेड सेल की घोषणा की है. इस सेल में कस्टमर्स कई स्मार्टफोन पर अच्छी डील्स ले सकते हैं. ई-कॉमर्स कंपनी OnePlus, Xiaomi, Samsung, Apple, Vivo और Oppo जैसे स्मार्टफोन ब्रांड पर ऑफर दे रही है. इसपर बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. ये सेल 8 जुलाई तक चलेगी. SBI बैंक के कस्टमर्स क्रेडिट कार्ड के साथ या EMI पेमेंट पर इंस्टैंट डिस्काउंट पा सकते हैं. यहां आपको कुछ स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले टॉप ऑफर के बारे में बता रहे हैं. इसमें iPhone 12 जैसे प्रीमियम फोन पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है. iPhone 12 को इस सेल में 9,000 रुपये के डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है. इसे आप सेल के दौरान 70,900 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा कस्टमर्स SBI क्रेडिट कार्ड से 750 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट ले सकते हैं.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












