
Alternatives of Tomato: टमाटर की जगह ये सस्ती चीजें खाने से भी सेहत को मिलेंगे ढेरों फायदे, संजीव कपूर ने बताया
AajTak
Alternatives of Tomato: टमाटर के भाव आसमान छू रहे हैं. कई हिस्सों में टमाटर के रेट 150 रुपये प्रतिकिलो भी पहुंच गए हैं. अब जो लोग रोजाना टमाटर खाते थे उनकी जेब पर खर्च अधिक बढ़ गया है. शेफ संजीव कपूर ने कुछ चीजें बताई हैं जिन्हें टमाटर की जगह यूज कर सकते हैं.
Best Alternatives to Tomato: टमाटर हर इंडियन किचन का अनिवार्य हिस्सा है. इसके बिना सब्जी, सलाद अधूरी है. भारत में टमाटर की कीमतें 100-120 रुपये प्रति किलो से भी ऊपर पहुंच गई हैं. ऐसे में जो लोग टमाटर को खाना पसंद करते हैं, उनरी जेब पर टमाटर भारी पड़ सकते हैं. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो टमाटर खाना पसंद करते हैं लेकिन बढ़े हुए दामों के कारण खरीदने के बारे में सोचना पड़ रहा है? फेमस शेफ संजीव कपूर ने टमाटर के कुछ अल्टरनेटिव्स बताए हैं जिन्हें आप टमाटर की जगह खाना बनाने में शामिल कर सकते हैं. इनसे आपको ढेरों फायदे भी मिलेंगे.
कद्दू (Pumpkin)
कई लोगों को कद्दू पसंद नहीं होता लेकिन वह विटामिन-मिनरल्स से भरपूर होता है. बीटा कैरोटीन के अलावा, कद्दू में विटामिन सी, विटामिन ई, आयरन और फोलेट भी पाया जाता है. ये सभी आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं.
कद्दू टमाटर की जगह प्रयोग में लाया जाने वाला सबसे अच्छा विकल्प है. उसे प्यूरी के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं. कच्चू के छोटे पीस काटकर भून लें और फिर टमाटर जैसा तीखापन लाने के लिए उसमें सिरका और लाल रंग लाने के लिए भुनी हुई/कच्ची लाल शिमला मिर्च डालें और उसे पीस लें. टमाटर जैसी प्यूरी हाजिर है.
इमली (Tamarind)
इमली मैग्नीशियम और कैल्शियम का काफी अच्छा सोर्स है. ये दो मिनरल्स का कॉम्बिनेशन ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डी के फ्रैक्चर को रोकने में मदद कर सकते हैं. कैल्शियम का उपयोग करने के लिए शरीर को विटामिन डी की आवश्यकता होती है जो धूप से ले सकते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











