
Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर करें ये 7 काम, तिजोरी में ये चीज रखने से पूरे साल नहीं होगी तंगी
AajTak
Akshaya Tritiya 2022: आज अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जा रहा है. इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी खरीदना काफी शुभ माना जाता है. ऐसे में अक्षय तृतीया के मौके पर हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से आपको इसका फायदा सालभर मिल सकता है.
Akshaya Tritiya 2022: आज अक्षय तृतीया है. हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है. अक्षय तृतीया का पर्व वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है. माना जाता है कि इस दिन श्रद्धानुसार पूजा-पाठ करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी खरीदना काफी शुभ माना जाता है. ऐसे और भी कई कार्य हैं जिन्हें अक्षय तृतीया के दिन करना शुभ माना जाता है. अक्षय तृतीया के दिन ये काम करने से पूरे साल भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता.
अक्षय तृतीया के दिन करें ये काम
विष्णु भगवान की पूजा- अक्षय तृतीया के दिन विष्णु भगवान की पूजा करना काफी शुभ माना जाता है. इस दिन बिष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की पूजा साथ में करनी चाहिए. साथ ही पूजा करते समय पीले रंग के कपड़े पहनें.
सोना-चांदी खरीदें- अक्षय तृतीया के दिन सोने और चांदी के अभूषण खरीदना काफी शुभ माना जाता है. इससे पूरे साल घर में सुख और समृद्धि आती है.
नया व्यापार शुरू करना- अक्षय तृतीया के दिन नया व्यापार शुरू करना शुभ माना जाता है. इस दिन व्यापार शुरू करने से तरक्की होती है.
गृह प्रवेश और गृह निर्माण- इस दिन नए घर में प्रवेश या निर्माण काफी शुभ माना जाता है. साथ ही इस दिन विवाह करना भी काफी शुभ माना जाता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











