AISHE Report: पांच साल में हायर एजुकेशन में लड़कियों का अनुपात कितना बढ़ा, देखिए ये आंकड़े
AajTak
AISHE Report 2019-20: साल 2015-16 में जहां 1590058 फिमेल स्टूडेंट्स ने हायर एजुकेशन में एनरोल कराया था, वहीं साल 2019-20 में ये कितना बढ़ा, जानने के लिए शिक्षा मंत्रालय की आल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन रिपोर्ट 2019-20 के ये आंकड़े पढ़िए.
AISHE 2019-20 के सर्वे के अनुसार बीते पांच साल में हायर एजुकेशन में लड़कियों का एनरोलमेंट 18.2 फीसदी बढ़ा है. साल 2015-16 में जहां 1590058 फिमेल स्टूडेंट्स ने हायर एजुकेशन में एनरोल कराया था, वहीं साल 2019-20 में ये बढ़कर 18892612 हुआ है. शिक्षा मंत्रालय ने आल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन रिपोर्ट 2019-20 जारी की है, जिसमें ये आंकड़े दिए गए. केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल 'निशंक' की मंजूरी के बाद आल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन रिपोर्ट (AISHE 2019-20) जारी की है. इस रिपोर्ट के अनुसार 2019-20 में उच्च शिक्षा में कुल नामांकन 3.85 करोड़ दर्ज किया गया जो कि 2018-19 में 3.74 करोड़ था. वहीं कुल नामांकन में 3.04 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है जो कि साल 2014-15 में 3.42 करोड़ था. इसके अलावा उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) भी 2019-20 में 27.1 प्रतिशत दर्ज किया जो कि 2018-19 में 26.3 प्रतिशत था और 2014-15 में 24.3 प्रतिशत था.लैंगिक समानता सूचकांक में भी सुधार देखने को मिला है. लड़कों की तुलना में लड़कियों तक उच्च शिक्षा की पहुंच बढ़ी है और छात्र-शिक्षक अनुपात भी 2019-20 में 26 फीसदी दर्ज किया गया है. 2018-19 की तुलना में 2019-20 में विश्वविद्यालयों की संख्या 993 से बढ़कर 1043 हुई है. वहीं, कॉलेजों की संख्या 39931 से बढ़कर 42343 हो गई और स्टैंड-अलोन संस्थानों की संख्या 10725 से बढ़कर 11779 हो गई है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












