
Airtel के जबरदस्त प्लान्स, एक बार रिचार्ज करने पर एक साल तक डेटा, कॉल और SMS फ्री
AajTak
Airtel Recharge Plan: एयरटेल कई लॉन्ग टर्म प्लान ऑफर करता है. अगर आप एक साल तक डेटा के साथ फ्री कॉल और SMS वाला प्लान चाहते हैं, तो हम आपके लिए एक लिस्ट लेकर आए हैं. इस लिस्ट में आपको कई प्लान्स की डिटेल्स मिलेगी. देखिए कौन-सा प्लान आपके लिए बेस्ट होगा.
एयरटेल भारत में सबसे ज्यादा यूजर बेस वाली टेलीकॉम कंपनियों में से एक है. कंपनी अपने यूजर्स के लिए नए-नए प्लान लॉन्च करती रहती है. अगर आप कम बजट में ज्यादा वैलिडिटी वाले प्लान तलाश रहे हैं, तो Airtel के पास आपके लिए बेस्ट प्लान हो सकता है. कंपनी के पोर्टफोलियो में प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के प्लान हैं. इसमें से आप अपने लिए सस्ते प्लान चुन सकते हैं.
Airtel प्रीपेड रिचार्ज प्लान की बात करें तो कंपनी के पास कई लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान्स हैं. कंपनी के प्लान्स की शुरुआत 1799 रुपये से होती है. इस प्लान में यूजर्स को कुल 24GB डेटा मिलता है. साथ ही प्लान में कंज्यूमर्स को अनलिमिटेड कॉल्स और 3600 SMS मिलते हैं. इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की यानी एक साल की है.
इसके अलावा कंपनी दो अन्य लॉन्ग टर्म प्लान ऑफर करती है. हालांकि, ये दोनों प्लान डेली डेटा लिमिट के साथ आते हैं. कंपनी 2,999 रुपये में एक साल के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रही है. इस प्लान में यूजर्स को रोजोना 2GB डेटा मिलता है. इसके साथ ही कस्टमर को 100 SMS भी रोज मिलते हैं.
लिस्ट में कंपनी का सबसे महंगा प्रीपेड प्लान 3,599 रुपये है. इस प्लान की वैलिडिटी भी 365 दिनों की है. इसमें यूजर्स को डेली 2GB डेटा मिलता है. साथ ही 100SMS और अनलिमिटेड कॉल्स भी मिलते हैं. यानी पूरे प्लान में आपको ऊपर वाले प्लान का ही लाभ मिलता है. हालांकि, दोनों प्लान्स में Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन का अंतर है.
एयरटेल के 3,599 रुपये के प्लान में साथ आपको एक साल के लिए Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके अलावा सभी प्लान्स में यूजर्स को एक महीने के लिए Amazon Prime Video मोबाइल एडिशन का ट्रायल मिलता है. साथ ही आप Wynk Music, Shaw Academy और फ्री हैलो ट्यून का भी फायदा उठा सकते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












