
Airbnb में चल रही थी रेव पार्टी, पुलिस ने छापा मारकर 7 को हिरासत में लिया, गांजा और कोकीन जब्त, NCP नेता का पति भी शामिल
AajTak
पुणे के खाड़दी इलाके में बीती रात क्राइम ब्रांच ने एक फ्लैट में चल रही रेव पार्टी पर छापा मारा. इस पार्टी में नशे का सामान, शराब और प्रतिबंधित ड्रग्स मिलने की जानकारी सामने आई है. पुलिस ने मौके से पांच पुरुष और दो महिलाओं को हिरासत में लिया है. इस पार्टी में जलगांव की एनसीपी (SP) नेता रोहिणी खडसे के पति प्रांजल भी शामिल थे.
पुणे के खराड़ी इलाके में बीती रात एक फ्लैट में रेव पार्टी चल रही थी. इस मामले की खबर मिली तो पुणे क्राइम ब्रांच ने छापेमारी कर दी. यह पार्टी एक Airbnb स्टूडियो में आयोजित की गई थी, जिसमें नशे का खुला इस्तेमाल किया जा रहा था. पुलिस ने मौके से पांच पुरुष और दो महिलाओं को हिरासत में लिया है. इनमें से एक नाम जो चर्चा में है, वह है प्रांजल खेवलकर का, जो जलगांव की एनसीपी (शरद पवार गुट) की नेता रोहिणी खडसे के पति बताए जा रहे हैं.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी के दौरान मौके से गांजा और कोकीन के सैंपल बरामद किए गए हैं, साथ ही भारी मात्रा में शराब भी पाई गई. सभी बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है और जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है. एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें: ठाणे में नए साल की रेव पार्टी पर पुलिस का छापा, हिरासत में लिए गए 90 लड़के और 12 लड़कियां
पुणे के अपर पुलिस आयुक्त ने इस पूरे मामले को लेकर बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. इस दौरान पुलिस ने मौके से गांजा और कोकीन के सैंपल जब्त किए हैं. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने पुष्टि की है कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी.
छापेमारी के समय पार्टी में तेज म्यूजिक, नशा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियां हो रही थीं. फिलहाल मौके पर पंचनामा की कार्रवाई की गई. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस पार्टी के आयोजन में और कौन-कौन शामिल था. इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











