
AIIMS Jodhpur Recruitment 2021: मेडिकल पदों पर सीधे इंटरव्यू से भर्ती, सैलरी 7th CPC के अनुसार
AajTak
AIIMS Jodhpur Recruitment 2021: जोधपुर स्थित एम्स अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट (क्लीनिकल) के पदों के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं.
AIIMS Jodhpur Recruitment 2021: एम्स, जोधपुर गैर-शैक्षणिक जूनियर रेजिडेंट (क्लीनिकल) के पदों के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं, जानकारी के लिए बता दें की ये भर्ती 6 महीने की अवधि के कॉन्ट्रैक्ट बेसड् होगी. हालांकि, इसके लिए कुछ नियम और शर्ते भी हैं. नियम और शर्ते जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देखें. पद गैर-शैक्षणिक जूनियर रेजिडेंट (Non-Academics Junior Resident (Clinical)) पद पर कुल 30 भर्तियां की जाएंगी. महत्वपूर्ण तारीख वॉक-इन-इंटरव्यू 30 अप्रैल 2021 (शुक्रवार) को सुबह 10:00 बजे मेडिकल कॉलेज, एम्स, जोधपुर में आयोजित किया जाएगा. उम्मीदवारों के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक. शैक्षणिक योग्यता उम्मीदवार के पास MCI मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS. साथ ही उम्मीदवार के लिए रोटरी इंटर्नशिप होना भी अनिवार्य है. इसी के साथ इंटर्नशिप पूरी होने का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए. वेतन उम्मीदवार की सैलरी 15,600 से 39,100 + 5,400 (ग्रेड पे) एनपीए प्लस अन्य सामान्य भत्ता. या फिर 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार, (यदि लागू होता है). इसके बाद सैलरी 56,100 रुपये और स्वीकार्य सामान्य भत्ता. इसमे एनपीए गैर-चिकित्सा उम्मीदवारों के लिए लागू नहीं है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











