
AI से बदला था धनुष की 'रांझणा' का क्लाइमैक्स, करण ने जताई नाराजगी, बोले- क्या ही उखाड़ लिया...
AajTak
कुछ समय पहले धनुष और सोनम कपूर की फिल्म 'रांझणा' का क्लाइमैक्स AI के जरिए बदला गया जिससे काफी विवाद खड़ा हुआ. हर कोई इस फैसले के खिलाफ था. अब करण जौहर ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है.
फिल्ममेकर आनंद एल.राय की सुपरहिट फिल्म 'रांझणा' को कई लोगों ने पसंद किया था. हालांकि जब ये 12 साल बाद री-रिलीज हुई, तब इसे बहुत नफरत मिली. क्योंकि मेकर्स ने इसका क्लाइमैक्स AI के जरिए पूरी तरह बदल दिया था. एक्टर धनुष और डायरेक्टर आनंद ने इस बदलाव पर अपनी नाराजगी खुलकर जताई भी थी. अब फिल्ममेकर करण जौहर ने भी AI से बदले गए क्लाइमैक्स पर नाराजगी जताई है.
AI के जरिए बदले सीन्स पर क्या बोले करण जौहर?
करण जौहर ने गेम चेंजर्स यूट्यूब चैनल पर इंडस्ट्री में AI के बढ़ते इस्तेमाल पर बात की. साथ ही उन्होंने इसके इस्तेमाल से सीन्स बदलने के सवाल पर अपनी राय रखी. करण ने कहा, 'AI से एंडिंग बदलकर फिल्म रिलीज करना मुझे लगता है कि कॉन्ट्रैक्ट के जरिए होना चाहिए. अगर प्रोड्यूसर के पास फिल्म के पूरे राइट्स हैं, तो उसे उसके साथ कुछ भी करने का पूरा हक है. लेकिन उसे इसकी नैतिक समझ होनी चाहिए.'
'आज भी मैं हर आईपी का मालिक हूं. लेकिन अगर मुझे फिल्म में कुछ भी करना है, तो मैं फिल्म के डायरेक्टर को बुलाता हूं. जब ये कॉन्ट्रैक्ट नहीं है, तो इसे नैतिक होना चाहिए. अगर आपकी नैतिकता नहीं है, अगर आप एक डायरेक्टर के विजन को बदल रहे हैं, उसकी सहमति के बिना रिलीज कर रहे हैं, तो ये सही नहीं है.'
'रांझणा' का बदला क्लाइमैक्स, करण ने जताई नाराजगी?
करण ने आगे 'रांझणा' फिल्म के क्लाइमैक्स बदलने पर भी बात की. उन्होंने कहा, 'रांझणा के प्रोड्यूसर्स का काम था कि वो आनंद एल राय को बुलाते. जिसका विजन था वो, जिसकी वजह से आप ये कर रहे हो आज, ये आपकी नैतिक जिम्मेदारी है. आपको उन सभी को बुलाना चाहिए जिन्होंने उस फिल्म को खास बनाया. ये सही काम है. और क्या ही उखाड़ लिया आपने चेंज करके.'

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










