
AI से नौकरी पर असर? प्रियांक खड़गे ने दिया भरोसा, कहा- फ्यूचर के लिए तैयार हैं
AajTak
प्रियांक खड़गे ने AI के कारण नौकरियां खत्म होने की आशंका को खारिज किया और कर्नाटक को उभरती तकनीकों के लिए तैयार करने का भरोसा दिया. उन्होंने राज्य-केंद्र के बीच बेहतर सहयोग की बात कही.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के कारण नौकरियां जाने के डर को दूर करते हुए कर्नाटक के आईटी और बायोटेक्नोलॉजी मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा कि तकनीकी विकास नौकरियां खत्म करने की बजाय नए अवसर पैदा करता है.
इंडिया टुडे-बिजनेस टुडे AI कॉन्फ्रेंस 2024 में 'इंडिया का AI लीप: फ्यूचर परफेक्ट?' विषय पर बोलते हुए खड़गे ने कहा, 'हम AI, साइबर सुरक्षा, डेटा एनालिटिक्स, बायोमैन्युफैक्चरिंग, बायोमैकेनिक्स जैसे उभरते क्षेत्रों में फ्यूचर के लिए तैयार हैं. न केवल कर्नाटक, बल्कि पूरी दुनिया के लिए सबसे बेहतर प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करेंगे.'
उन्होंने बताया कि जैसे कंप्यूटर के आने पर नौकरियां खत्म होने की आशंका जताई गई थी, उसी तरह AI को लेकर भी डर फैलाया जा रहा है. लेकिन कंप्यूटर ने नई नौकरियां दीं और AI भी ऐसा ही करेगा.
निपुण कर्नाटक से बढ़ेगा रोजगार मंत्री ने बताया कि 2027 तक कर्नाटक में उभरती तकनीकों के क्षेत्र में 1.25 लाख कुशल पेशेवरों की आवश्यकता होगी. इसे देखते हुए राज्य सरकार ने 'निपुण कर्नाटक' लॉन्च किया है. यह देश का सबसे बड़ा रीस्किलिंग प्रोग्राम है, जिसका उद्देश्य है 'स्थानीय कौशल, वैश्विक रोजगार'.
प्रियांक खड़गे ने कर्नाटक की प्रगतिशील नीतियों पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा, 'हमने भारत की पहली डेटा सेंटर नीति, आईटी नीति, बीटी नीति, एवीजीसी नीति, और इंजीनियरिंग एवं रिसर्च डेवलपमेंट नीति तैयार की है.' ये नीतियां उद्योग और शैक्षणिक भागीदारों के साथ मिलकर बनाई गई हैं.
राज्य-केंद्र के बीच बेहतर सहयोग की जरूरत

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










