
AI से नौकरी जाएगी? आनंद महिंद्रा का ये पोस्ट हुआ वायरल, कहा...
AajTak
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जॉब मार्केट पर बड़ा असर पड़ा है. खास तौर पर IT सेक्टर्स ज्यादा प्रभावित हैं. आनंद महिंद्रा ने एक पोस्ट में कहा है कि इसे ज्यादा बढ़ा चढ़ा कर पेश किया जा रहा है.
देश में AI के बढ़ते प्रयोग को लेकर कई लोगों को चिंता है कि शायद AI के आने से IT सेवाओं और नौकरियों पर बुरा असर पड़ेगा. लेकिन Mahindra Group के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इस डर को बेहद बढ़ा-चढ़ा कर बताया हुआ कहा है. उन्होंने साफ कहा है कि AI IT सेक्टर को खत्म नहीं करेगा, बल्कि कंपनियों को बदल देगा.
Mahindra बोले AI IT सेवाओं पर दबाव डालेगा, पर खत्म नहीं करेगा
Anand Mahindra ने कहा है कि AI का असर IT सेवाओं पर होगा. कंपनियों को अपनी रणनीति बदलनी पड़ेगी. खर्च और काम के तरीके में बदलाव आएगा. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि IT सेवाएं या नौकरियां खत्म हो जाएँगी. यह एक ट्रांसफॉर्मेशन है, ख़तरा नहीं.
उन्होंने AI के बारे में एक पुराना उदाहरण दिया. माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट X पर उन्होंने एक पोस्ट में कहा है है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर जो डर फैलाया जजा रहा है वो असलियत से बहुत ज्यादा है.
IT सेवाओं में बदलाव, नौकरी नहीं खत्म
Mahindra ने यह भी कहा कि AI से काम के तरीके बदलेंगे. कंपनियां अब परिणाम-आधारित मॉडल अपनाएंगी. कुशल टीम और स्मार्ट इन्टीग्रेशन को महत्व मिलेगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












